Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अक्टूबर से शुरू होगी 5G सेवाएं, इन 13 शहरों को मिलेगा सबसे पहले फायदा
    Breaking News Business Headlines

    अक्टूबर से शुरू होगी 5G सेवाएं, इन 13 शहरों को मिलेगा सबसे पहले फायदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के नागरिकों को इसी साल अक्टूबर से 5जी सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगा. सोमवार को स्पेक्ट्रम नीलामी खत्म हुई है जिसके बाद सरकार को उम्मीद है कि आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी होने के साथ इस साल अक्टूबर से सुपरफास्ट 5जी सेवाएं देश के नागरिकों को उपलब्ध होने लगेगी. एक अगस्त को खत्म हुई दूरसंचार स्पेक्ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं हैं. इसमें रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा बिड लगाई है.

     

    जियो ने साफ कहा कि वो जल्द से जल्द 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है. बिड प्रक्रिया खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऑक्शन प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी. 10 अगस्त तक मंजूरी से जुड़ी सभी औपचारिकताओं और स्पेक्ट्रम का आवंटन पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में संभव है कि देश में अक्टूबर तक 5 जी सेवाएं लॉन्च हो जाएं. इसके साथ ही उन्होने कहा कि भारत में सस्ती सेवाओं का रुझान आगे भी जारी रहेगा. केंद्रीय मंत्री ने साथ ही कहा कि भारत के दूरसंचार उद्योग में अगले दो वर्षों में दो-तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की संभावना है और सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों ने सेक्टर की अनिश्चितता और जोखिम को दूर किया है.

     

    देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए 5जी स्पेक्ट्रम के लिए लगाई गई रिकॉर्ड बोलियों से उत्साहित वैष्णव ने कहा कि यह संभावित निवेश चौथी एवं पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे आवाज की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ उच्च गति वाला इंटरनेट डेटा भी मुहैया कराया जा सकेगा. मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू हो सकती है. इसमें अहमदाबाद, बैंग्लुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं. वहीं बिड लगाने में सबसे आगे रहने वाली रिलायंस जियो ने कहा कि वो कम से कम समय में सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है.

     

    बिड खत्म होन के बाद रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा कि जियो विश्वस्तरीय और किफायती 5जी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. हम ऐसी सेवाएं, मंच और समाधान प्रदान करेंगे जो विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, विनिर्माण और ई-संचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की डिजिटल क्रांति को गति देंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने अफगानिस्तान में मार गिराया अल कायदा सरगना अल जवाहिरी, राष्ट्रपति बाइडन ने की पुष्टि
    Next Article मुंगेर में पागल कुत्ते ने 40 से ज्यादा कांवड़ियों को काटा, कई गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.