Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर  अपनी पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर  अपनी पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर  अपनी पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    डिमना चौक से लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बीच लगभग 200 दुकानदार चालीस वर्षों से अपना जीवन यापन फुटपाथ में दुकान लगाकर चलाते आ रहे हैं टाटा स्टील और राज्य सरकार के द्वारा अचानक चार दिन पहले तुगलकी फरमान जारी करते हुए दुकान को ध्वस्त करने की योजना युद्ध स्तर में बना दी गई ।

    सड़क चौड़ीकरण करने के कार्य हेतु संवेदक के द्वारा गोदाम और अस्थाई कैंप बना दिए गए । चालीस बरसों का अपना आशियाना उजाड़ता देख दुकानदार भय के साए में जी रहे । दुकानदारों के सामने भुखमरी की बड़ी समस्या खड़ी होने वाली है दुकानदार सहमे और चिंतित हो गए हैं , विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त कार्यालय में मौजूद मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन देकर अपनी बातें बताई ।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि चालीस वर्षों से जो अपना दुकान चलाकर रोजी-रोटी के साथ-साथ अपना परिवार का भरण पोषण करते आए हैं उन्हें अगर अचानक भगा दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगे उनके सामने भुखमरी की समस्या आ जाएगी । तुगलकी फरमान झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है सड़क चौड़ीकरण का हम सभी स्वागत करते हैं

    हम नहीं सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनना चाहते हैं लेकिन हमारी मांगे हैं कि जो दुकानदार चालीस वर्षों से एक ही स्थान में दुकान लगा रहे हैं उन्हें किताब मार्केट, संजय मार्केट, शालिनी मार्केट, और अमर मार्केट की तर्ज में स्थाई रूप से कहीं पहले बसाया जाए तब उजाड़ा जाए ।

    जनप्रतिनिधियों को भी संदेश देते हुए कहा कि समय आ गया है जनता का कर्ज उतारने के लिए आप आगे आइए और दुकानदारों को स्थाई दुकान की व्यवस्था कराना चाहिए जिससे दुकानदार अपना परिवार का भरण पोषण कर सकें ।

    दुकानदारों की स्थाई व्यवस्था नहीं होगी तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा । दुकानदारों को भूखे मरने नहीं दिया जाएगा सरकार की जो मनसा गरीब को उजाड़ने की है उसे जनता के बीच में सामने लाने का काम हम सभी करेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार के खिलाफ हुए अधिवक्ता
    Next Article कोर्ट फी मे बढ़ोतरी के विरुद्ध राज्य के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अलग रहकर चट्टानी एकता दिखाई: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.