Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 7 को जिला भाजपा का विशाल तिरंगा यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    7 को जिला भाजपा का विशाल तिरंगा यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा जमशेदपुर विभिन्न मंडलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर निकलेगी प्रभात फेरी, 7 को जिला भाजपा का विशाल तिरंगा यात्रा

    जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को लेकर पार्टी पूरे देश में व्यापक रणनीति के साथ पूरी तरह तैयार है। रविवार को इस अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक भालूबासा आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की सफलता व भव्यता को लेकर कई आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के गौरवपूर्ण अवसर पर देश में राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी निकालने,

    हाट बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगाने का आह्वान किया गया है। जिसमें भाजपा महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में 9 से 12 अगस्त तक प्रभात फेरी सह जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले, 7 अगस्त को जिला भाजपा की ओर से साकची स्थित आम बगान मैदान से पदयात्रा कर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति गीतों की धुन पर आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शहर के सभी घरों में तिरंगा लगाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही, इतने बड़े स्तर पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता में किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा सभी पोस्ट ऑफिस में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर भी मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिए गए।

    बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया

    बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबाबु तिवारी, मनोज कुमार सिंह, भरत सिंह, डॉ राजीव कुमार, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, योगेश मल्होत्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह,

    नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, राजकुमार साह, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बिनोद राय, संजय सिंह, हन्नु जैन, दीपक पाल, पवन कुमार सिंह, त्रिदेव चट्टराज, रविन्द्र सिंह सरदार, अजय झा, मंटू चरण दत्ता, राकेश सिंह लोधी, सुनील सिंह मुंडा, गौरी शंकर सिंह, बबलू गोप, संजय रजक, ललित रंजन मिश्रा, राजेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला खरसावां जिला के चांडील अनुमंडलीय न्यायालय का उदघाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एन वी रमण जी ने ऑनलाइन किया
    Next Article जनता दरबार लगने से लोगों की बड़ी उम्मीदें है बड़ी संख्या में जनता दरबार में पहुंचते हैं लोग

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.