Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगले पांच साल में काशी विकास की दृष्टि से विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी: अमित शाह
    Breaking News उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    अगले पांच साल में काशी विकास की दृष्टि से विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में अभी विकास की झलक मात्र दिखाई है और आने वाले पांच वर्षों में काशी विकास की दृष्टि से भी अद्भुत नगरी बनेगी. वाराणसी से दोबारा सांसद बनने के बाद काशी आये मोदी के साथ यहां पहुंचे शाह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी ने काशी के विकास के लिए जो गहरी योजना बनाई है, अभी आपने उसकी एक ही झलक देखी है. मुझे पूरा भरोसा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल में काशी विकास की दृष्टि से भी विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी.उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की काशी और आज के बनारस में बड़ा अंतर आया है. कोई और क्षेत्र होता तो काम आसान होता, मगर काशी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है. यहां की जनता, यहां की परम्पराओं, यहां की आध्यात्मिकता और ज्ञान की ऊंचाई को संभालने, सहेजने और आगे बढ़ाने के साथ काशी का विकास करना भी बहुत बड़ी बात है.भाजपा अध्यक्ष ने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब गठबंधन हुआ तो पूरे देश भर के पत्रकार अंदाजा लगाते थे कि इस बार मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी. लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हम चुनाव में 50 फीसदी वोट लेने की तैयारी करें चाहे जिसका भी गठबंधन हुआ हो. मैं काशी की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं कि मोदी के नेतृत्व में 50 फीसदी मत हासिल करके राजग ने सत्ता हासिल की.अमित शाह ने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में मोदी ने कई बार इस प्रकार की शुरुआत की है जो शायद कहीं और नहीं है. मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब वह ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्हें पंचायत के प्रधान तक का चुनाव लड़ने का भी अनुभव नहीं था. मगर साथियों के अनुभव को अपनी शक्ति बनाकर उन्होंने संगठन द्वारा दिये गये दायित्व को अच्छे से निभाया. उन्होंने कहा कि मोदी जब एक के बाद एक चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो पूरे विश्व ने स्वीकार किया कि भारत के सबसे सफल मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. जनप्रतिनिधि के रूप में मोदी को प्राप्त करना काशीवासियों के लिये सौभाग्य की बात है.भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी काशी और वड़ोदरा दोनों ही जगह से चुनाव जीते थे. मगर जब चयन का समय आया तो उन्होंने जरा भी देर किए बिना कहा कि मैं काशी के साथ रहना पसंद करूंगा. अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र के रोड मैप पर चल रही है. जिस प्रदेश के बारे में कभी कहा जाता था कि वहां विकास के आधार पर नहीं, बल्कि पार्टियों के, जाति के आधार पर चुनाव जीता जाता है, वह उत्तर प्रदेश दो ही साल के अंदर मोदी के बताए विकास के रास्ते पर चल पड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायन बता 9 महिलाओं के काटे नाखून, पुरुषों का कराया मुंडन
    Next Article टीचर ने बच्चे की बाज़ू पर प्लीज डिपाजिट द फीस की मोहर लगा दी, जांच शुरू

    Related Posts

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    June 11, 2026

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    June 11, 2026

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेआरडीसीएल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया धरना प्रदर्शन 

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रेलर जब्त

    बालिका उच्च विद्यालय में लाखों के सामान की चोरी, थाना में दी गई लिखित सूचना

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    शिलान्यास के बाद भी नहीं बनी सड़क, कुमीरमूढ़ी-गाजुडीह मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    यूसिल के लेखा विभाग पर ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, करोड़ों का भुगतान अटका, 20 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.