Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस लाइन में मां बेटी और नानी की हत्या से सनसनी
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    पुलिस लाइन में मां बेटी और नानी की हत्या से सनसनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मी की हत्या से सनसनी फैल गई है  सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन में ही घुसकर महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी जाती है और पुलिस को घटना के दो दिनों बाद इसकी जानकारी होती है.

    जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर एलएसजी प्लस3 जे5 निवासी महिला कांस्टेबल 36 वर्षीय सविता रानी हेंब्रम, उसकी मां 60 वर्षीय लखिया मुर्मू और 13 वर्षीय बेटी गीता हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद कमरे में बाहर से ताला लगा दिया. दो दिनों तक शव बंद कमरे में ही पड़ा रहा. कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी.

    सूचना पाकर एसएसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और ताले को तोड़वाया. पुलिस कमरे में गई तो कमरे में तीनों के शव को देख हैरत में पड़ गई. कमरे में एक साथ तीन शव पड़े थे. लखिया मुर्मू का शव बेड पर पड़ा था जबकि,

    सविता और गीता का शव उसी कमरे में फर्श पर पड़ा था. तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. पुलिस ने कमरे को सील कर डॉग स्क्वायड के अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच में जुट गई.
    नक्सली हमले में हो गई थी पति की मौत

    इधर सूचना पाकर सविता की बहन रानो मार्डी मौके पर पहुंची. रानो ने बताया कि वो लोग मूल रूप से सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले है. सविता के पति कैलाश हेंब्रम की मौत जादूगोड़ा में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी. पति के मारने के बाद नौकरी मिली थी. नौकरी के बाद वह एसएसपी कार्यालय में गार्ड का काम करती थी और अपनी बेटी और मां के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहती थी. घटना को किसने अंजाम दिया इसके बारे में जानकारी नहीं है.

    एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सविता बुधवार से कार्यालय नही आई थी. आज पड़ोसियों ने सूचना दी कि कमरे से दुर्गंध आ रही है जिसके बाद कमरे का ताला तोड़ा गया. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. फिलहाल जांच चल रही है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मेरे गीतों में बसी:सत्यवान ‘सौरभ’

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.