Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलिया चमड़िया मैदान विकास समिति के प्रवक्ता मनोनीत हुए श्याम सुंदर कुमार, अध्यक्ष बने गिरधारी यादव
    Uncategorized

    बलिया चमड़िया मैदान विकास समिति के प्रवक्ता मनोनीत हुए श्याम सुंदर कुमार, अध्यक्ष बने गिरधारी यादव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय :गुरूवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के चमड़िया मैदान को बेहतर व सुंदर बनाने को लेकर भगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गिरिधारी यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान हालात में चमड़िया मैदान की दुर्दशा को देखते हुए पुरानी सभी कमिटियों को भंग किए जाने की आवश्यकता है एवं नए सिरे से समिति का निर्माण कर अपने ऐतिहासिक धरोहर, बलिया का सम्मान, अपनी स्मिता को संरक्षित करने एवं इसके त्वरित विकास पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है ।इन तमाम परिदृश्यों पर विचार करते हुए गिरिधारी यादव की अध्यक्षता में ध्वनि मतों से चमड़िया मैदान विकास समिति का गठन किया गया एवं समिति के निर्वाध संचालन के लिए नये कमिटी का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष गिरिधारी यादव व उपाध्यक्ष अमित रस्तोगी एवं सचिव हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार को बनाया गया । वही संगठन को मजबूती को लेकर क्षेत्र के युवाओं को विशेष मौका दिया गया है जिसमें कोषाध्यक्ष गोपी कृष्ण, संगठन मंत्री प्रेम रंजन, प्रवक्ता श्याम सुंदर एवं कुमार राज को बनाया गया है l इस मौके पर प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि बलिया हमारी मातृभूमि है और इस पावन भूमि के तमाम ऐतिहासिक धरोहर हमारे गौरव हैं। इन्हीं धरोहरों में सर्वोपरि “चमड़िया मैदान” से अनुमंडलीय क्षेत्र के लोगों का अकल्पनीय आत्मीय जुड़ाव रहा है । बलिया का स्वर्णिम पहचान कहे जाने वाला यह मैदान वर्तमान में किन हालातों से गुजर रहा है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि चूंकि यह मैदान क्षेत्रीय दृष्टि से वर्तमान में भगतपुर पँचायत के अंतर्गत आता है इसलिए बलिया अनुमंडल के इस गौरवपूर्ण धरोहर के रख-रखाव एवं विकास की जिम्मेदारी भी निश्चित रूप से इस पंचायत के लोगों पर बढ़ जाती है। इस लिए नये कमिटी का गठन कर चमड़िया मैदान को बेहतर और सुंदर बनाने का प्रयास पंचायत के प्रतिनिधि एवं युवाओं के द्वारा किया जा रहा है । जो आगे निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर डॉ जय प्रकाश अग्रवाल, जाप नेता राज कुमार प्रसाद, बलवंत गाधीं, सुमीत कुमार, भागिरथ सिंह , सरपंच रणधीर कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानोपुर मुसहरी में नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को किया समाप्त।
    Next Article आज का दिन ऐतेहासिक: पवन

    Related Posts

    Revolution Casino Freispiele – Schritt‑für‑Schritt Registrierungsanleitung

    September 23, 2026

    Casino Nova Scotia online no deposit bonus – app and mobile guide

    September 23, 2026

    Slots Garden No Deposit Bonus Codes: What You Need to Know

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.