Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा :उप महा निरीक्षक
    Uncategorized

    ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा :उप महा निरीक्षक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय : पुलिस केन्द्र बेगूसराय में 268 नये जवान पासिंग परेड में शामिल हुए । इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक शतवीर सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में 2021 बैच की पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस के जवानों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पास आउट हुए पुलिस के जवानों को फील्ड में जाकर न केवल ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा । उन्होंने पास आउट हुए पुलिस के जवानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके जीवन की नई शुरूआत है । उन्होंने जवानों से कहा कि वे फील्ड में डियूटी के दौरान मौजूदा परिस्थितियों को अच्छे से समझ कर ही आगामी कार्रवाई करें । इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुलिस जवानों पर एक बड़ी जिम्मेवारी है और इस जिम्मेवारी को उन्हें चुनौती के रूप में लेना होगा । वही पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि पुलिस उप – महानिरीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि पास आउट हो रहे पुलिस के जवानों को शारीरिक रूप में सक्षम बनाने के साथ – साथ उन्हें आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी दिया गया है । इसके साथ ही इन जवानों को विभिन्न अधिनियमों की भी जानकारी दी गयी है । ट्रेनिंग के दौरान साईबर अपराध और सॉफ्टवेयर के बारे में भी इन सबों को ज्ञान उपलब्ध करवाया गया है । कार्यकक्रम के दौरान पुलिस उप- महानिरीक्षक सतवीर सिंह ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया गया । पुलिस के जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया । उन्होंने सभी जवानों को 03 दिनों का अवकाश देने की भी घोषणा की । इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / तेघड़ा मंझौल / बखरी / बलिया , पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ) निशित प्रिया , सार्जेन्ट मेजर पुलिस केन्द्र पु०अ०नि० कुंदन कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संत जोसेफ उच्च विद्यालय गुहियाजोरी, दुमका में स्मार्ट क्लासेस का किया उद्घाटन।
    Next Article मानोपुर मुसहरी में नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को किया समाप्त।

    Related Posts

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.