Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी

    नई दिल्ली: राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं हैं। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी।

    राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद ही 10 राज्यों में सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों के लगभग 72 प्रतिशत मत प्राप्त कर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया था। तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही वह चुनाव जीत गईं।

    तीसरे चरण में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब के वोटों की गिनती हुई। इस चरण में कुल 1333 वैध मत पाए गए जिनके कुल मूल्य 1,65,664 हैं। इनमें एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को 94,578 मूल्य के 812 वोट मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले जिनका मूल्य 71,186 है। इस तरह, तीसरे चरण की काउंटिंग खत्म होने पर ही द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के 2,161 वोट मिल गए जो जीत के लिए जरूरी जरूरी 5,43,261 मूल्य के वोटों से ज्यादा हैं। तीसरे चरण तक कुल 3,219 वैध वोट गिने गए जिनका मूल्य 8,38,839 है। इनमें यशवंत सिन्हा को 1,058 वोट मिले जिनका कुल मूल्य 2,61,062 है। अभी चौथे चरण की मतगणना जारी है।

    मुर्मू को दूसरे दौर की मतगणना के बाद 10 राज्यों में 1,138 विधायकों में से 809 विधायकों के मत मिले, जिनका कुल मत मूल्य 1,05,299 है जबकि सिन्हा को 329 विधायकों के मत मिले, जिनका मत मूल्य 44,276 है। जिन राज्यों में मतों की गिनती हुई उनमें आंध्र प्रदेश शामिल हैं

    जहां मुर्मू को लगभग सभी मत मिले। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में मतों की गिनती हुई।

    फाइल फोटो  राष्ट्र संवाद क्या स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रहते द्रोपदी मुर्मू ने की थी शिरकत

    पहले दौर की मतगणना में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के मतों की गिनती हुई थी और इस दौर के बाद मुर्मू ने 748 मतों में से 540 मत पाकर बढ़त बना ली थी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा पुलिस को मिली सफलता डकैती मामले का किया उद्घाटन पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन वितरण-सह- जागरूकता कार्यक्रम में 53 योजनाओं की दी सौगात, 59 योजनाओं की रखी आधारशिला

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.