Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सम्पूर्ण आदिवासी समाज ने बारीडीह में मनाया जश्न, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सम्पूर्ण आदिवासी समाज ने बारीडीह में मनाया जश्न, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सम्पूर्ण आदिवासी समाज ने बारीडीह में मनाया जश्न, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    आदिवासी समाज की मजबूत आवाज एवं झारखंडी- संथाली संस्कृति की वाहक बनेंगी द्रौपदी मुर्मू: रघुवर दास

    जमशेदपुर। देश की प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर पूरे देश के आदिवासी समाज मे हर्ष का माहौल है। गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत पर शहर के आदिवासी समाज द्वारा खुशियां मनाई गई। सम्पूर्ण आदिवासी समाज द्वारा बारीडीह स्थित जेहरा टोला बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शामिल हुए। जहां समाज के लोगों द्वारा उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन कर एनडीए सरकार ने संपूर्ण आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। पहली बार जनजातीय महिला के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में जनजातीय समाज का कोई भी व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद तक नहीं पहुंच पाया, पू्र्व में देश में वर्षों तक शासन करने वाले राजनीतिक दलों ने कभी इसकी चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की प्रथम महिला द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर आज देश का राष्ट्रपति बनाया। भारतीय गणतंंत्र के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, द्रौपदी मुर्मू समाज में आखिरी पायदान पर बैठे लोगों का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में लंबे समय तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला। जहां उन्होंने अपनी सादगी और परिश्रम से सभी को प्रेरित किया। श्री दास ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी आम आदिवासियों की तरह ही बहुत ही मेहनती हैं और बहुत ही सादगीपूर्ण जीवन जीती हैं। द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रपति बनना अंत्योदय का प्रतीक है। उनसे प्रेरणा लेकर आदिवासी समाज की लड़कियां, अपने अधिकारों के लिए लड़ सकेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्यपाल के रूप में झारखंड के विद्यालयों में संथाली शिक्षा के प्रति उनकी काफी चिंता रहती थी। राज्य के महाविद्यालयों में संथाली शिक्षा प्रारंभ करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा।

    इस दौरान गोविंद सोरेन, भगवान चातर, संतोष नाग, शंकर सोरेन, काजू शांडिल, चाँदमनी कुंकल, महेंद्र हंसदा, राकेश सिंह, संतोष ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कुमार अभिषेक, सूरज शांडिल, अंजू शांडिल, निराला मार्डी, रवि सोरेन, सुरभी रानी सोरेन, निर्मल सिंह, नीलू झा, परशुराम सामंत, संजय मुंडा, निर्मल गोप, विजय साहू, रंजीत सिंह, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने जनता दरबार में 125 फरियादियों की फरियाद सुनी
    Next Article सिदगोड़ा पुलिस को मिली सफलता डकैती मामले का किया उद्घाटन पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.