Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा में उत्साह का माहौल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा में उत्साह का माहौल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा में उत्साह का माहौल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- पार्षद से प्रेसिडेंट तक का सफर प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत
    जमशेदपुर। प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण एवं सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया।
    उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी की यह जीत सही मायनों में देश के गरीबों, आदिवासियों व वंचितों की आकांक्षाओं की जीत है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड में राज्यपाल के रूप में अपना ऐतिहासिक योगदान दे चुकी द्रौपदी मुर्मू से हुए मुलाकात के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अनेकों अवसर पर एक अभिभावक के रूप में उनका ममतामयी आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिला। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मिला अपार समर्थन इस बात का गवाह है कि देश में लोकतंत्र की जड़ कितनी मजबूत हो चुकी है।
    ओडिशा राज्य के रायरंगपुर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से प्रथम जनजातीय महिला का राष्ट्रपति निर्वाचित होना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का सम्मान है। उनका पार्षद से लेकर प्रेसिडेंट तक का राजनीतिक सफर करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि से एक सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है।
    कहा कि केंद्र सरकार ने जनजाति समाज की सर्वांगीण उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि संवैधानिक प्रमुख के रूप में द्रौपदी मुर्मु जी का देश सेवा और देशहित में अभूतपूर्व योगदान मिलेगा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में ईडी कार्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन
    Next Article राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की प्रचण्ड मतो से जीत पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.