Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गले में चाकलेट फंसने से पहली कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, स्कूल जाते समय मां ने खाने को दिया था
    Breaking News Headlines

    गले में चाकलेट फंसने से पहली कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, स्कूल जाते समय मां ने खाने को दिया था

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के उडुपी जिले में बुधवार 20 जुलाई को 6 साल की एक बच्ची की गले में चॉकलेट फंसने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची (सामन्वी पुजारी) अपने घर पर थी और स्कूल बस में चढऩे वाली थी.

     

    पुलिस के मुताबिक, सुबह सामन्वी स्कूल जाने को तैयार नहीं थी. माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने उसे स्कूल जाने के लिए जैसे-तैसे मना लिया. मां सुप्रिता पुजारी ने भी सामन्वी को मनाने के लिए एक चॉकलेट दी. इस बीच स्कूल वैन आ गई. जिसे देखकर सामन्वी ने रैपर के साथ ही चॉकलेट खा ली. दम घुटने की वजह से वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी.

     

    हॉस्पिटल ले जाने से पहले हुई मौत

    सामन्वी को होश में लाने के लिए बस के ड्राइवर और परिवार के लोगों ने कोशिश की. लेकिन वह बेहोश पड़ी रही. इसके बाद परिवार के लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सामन्वी की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मणिपाल केएमसी हॉस्पिटल की मोर्चुरी में भेज दिया गया है.

     

    स्कूल ने भी छुट्टी घोषित की

    मामले की जांच कर रही बैंदूर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. वहीं स्कूल ने सामन्वी की मौत के बाद छुट्टी की घोषणा कर दी.सामन्वी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहली क्लास की स्टूडेंट थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे में सबसे ज्यादा नौकरियां: केंद्र के विभिन्न विभागों में करीब 10 लाख पद खाली, सरकार ने संसद में दी जानकारी
    Next Article कॉमनवेल्थ गेम्स दल में शामिल धाविका धनलक्ष्मी और त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्य डोप टेस्ट में फेल

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.