Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति शिक्षा

    राज्य सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़वा में विमेंस कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
    राज्य सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग, झारखण्ड, द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू थाना कांड संख्या 10/2021 दिनांक- 05.08.2021 के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार,

    सहायक, जिला कल्याण कार्यालय, पलामू एवं सुभाष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, पलामू के विरूद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा-7 (ए) के तहत अभियोजन स्वीकृत्यादेश की स्वीकृति दी है।

    यह है मामला

    प्राथमिकी अभियुक्त पर धुमकुड़ीया भवन निर्माण के विरूद्ध आवंटन देने के लिए सरकारी पद का दुरूपयोग करते हुए वादी उमाशंकर बैगा से 20 हजार रुपए रिश्वत की माँग की गई। वादी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इस बात की सूचना उसने पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू को दी। इस बात की सत्यापन हेतु पुलिस निरीक्षक नागेन्द्र कुमार मंडल को प्राधिकृत किया गया। सत्यापन के क्रम में आरोप के सत्यता की पुष्टि हुई एवं प्राथमिक अभियुक्त पर रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार प्राथमिकी अभियुक्त पर सरकारी पद का दुरूपयोग करते हुए रिश्वत लेने का आरोप गठित है

     

    गढ़वा में विमेंस कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अन्तर्गत महिला महाविद्यालय, गढ़वा के निर्माण कार्य हेतु रू0 13,61,70,700/- (तेरह करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार सात सौ रुपए) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी स्वीकृत्यादेश प्रारूप पर अनुमोदन दिया है।

    महिला शिक्षा के प्रति गंभीर सरकार
    राज्य सरकार किशोरियों और युवतियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। युवतियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु महा विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। साथ ही, किशोरियों को बेहतर शिक्षा से आच्छादित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूल के तर्ज पर बालिकाओं के विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिशुल्क कांवर यात्रा पहुंचा सुइया पहाड़ ,सभी कांवरिया सुरक्षित :विकास सिंह
    Next Article सिविल सर्जन एवं कार्यपालक अभियंता की टीम ने अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना हेतु स्थल एवम् भवन चयन पर चर्चा की

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.