Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में बारिश और बाढ़ का कहर: दिल्ली- उत्तराखंड समेत बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित, कई राज्यों में अलर्ट
    Breaking News Headlines

    देश में बारिश और बाढ़ का कहर: दिल्ली- उत्तराखंड समेत बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित, कई राज्यों में अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के कई राज्य प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे हैं. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उत्तराखंड में येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है. बताते चले कि आंध्र प्रदेश में बादल भारी बारिश से कई नदियां उफान पर है. मंगलवार शाम तक बाढ़ से 324 गांव जलम्गन हो गए, जिससे 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, हिमाचल में बादल फटने से कुछ गांवों में बाढ़ आ गई है.

     

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर बादल फटने से कुछ गांवों में बाढ़ आ गई है, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने कहा कि सोमवार शाम करीब सात बजे चांगो और शालखर गांवों में बादल फटने से एक छोटा पुल, एक श्मशान घाट और कई बाग क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं दूसरी ओर, कांगड़ा जिले में भूस्खलन होने से 8 लोग घायल हुए हैं.

     

    आंध्र प्रदेश में कई गांव अब भी जलमग्न- गोदावरी नदी के कारण आई बाढ़ का असर धीरे-धीरे घट रहा है. आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू, कोनसीमा, एलुरु समेत पश्चिम गोदावरी जिलों के कई गांव जलमग्न हैं, जिसके कारण एक लाख से अधिक लोग अब भी राहत शिविरों में हैं. मंगलवार शाम तक राजामहेंद्रवरम के पास डोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में पानी का बहाव 18.92 लाख क्यूसेक तक गिर गया. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, बाढ़ से 324 गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे 3,48,815 लोग प्रभावित हुए हैं.

     

    जयपुर में आज बारिश की संभावना- मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के कोटा, उदयपुर एवं अजमेर संभाग के जिलों में मानसून आगामी 24 घंटों तक सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य की राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही की बीच मंगलवार को लोग भारी उमस से परेशान रहे.

     

    उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग के बुधवार को बारिश के लिए जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है जबकि अत्यधिक बारिश की संभावना वाले इलाकों में बुधवार को एहतियातन छुटटी के आदेश दिए गए हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. प्रदेश के कई स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक मार्ग भूस्खलन का मलबा आने से अवरूद्ध हो गया. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 में से नौ जिलों के लिए बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

    दिल्ली में येलो अलर्ट जारी- भारत मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्ली ने बुधवार को वज्रपता के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आईमडी ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउर्फी जावेद ने रिवीलिंग टॉप पहनकर खेला पूल
    Next Article 21 जुलाई को गदरा में एवं 24 जुलाई को सोनारी में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.