Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्तित्व ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    अस्तित्व ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अस्तित्व ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला

    आदित्यपुर स्थित उड़िया मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायन प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छूटनी महतो उपस्थित थी।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की बच्चियों द्वारा स्वागत गान गाकर

    और सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस अवसर पर स्कूल की लगभग दो सौ किशोरियों के बीच सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अस्तित्व की संस्थापक सह सचिव श्रीमती मीरा तिवारी ने कहा कि

    आज के समय में हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है क्योंकि स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ जीवन है और महावारी के दौरान इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है कपड़े का इस्तेमाल कभी न करे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए छूटनी महतो जी ने कहा कि डायन और ओझा गुणी झार फुक जैसे दकियानुशी

    परंपराओं का त्याग करें साथ ही सभी को इस अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक करना चाहिए ऐसे में संस्थाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है जिससे समाज में बदलाव आता है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध होमियोपैथिक डॉक्टर श्रीमती रेणु शर्मा जी ने बच्चियों के सवालों और उलझनों का समाधान किया।प्रधानाध्यापिका ममता झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का आयोजन करने के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।सभी अतिथियों को औषधीय पौधा देकर और माला पहना कर सम्मानित किया गया।

    अस्तित्व की सक्रिय सदस्य सुनीता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन अरुण आचार्या ने किया।इस दौरान कुछ बच्चियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्तित्व की सुनीता मिश्रा,मंजू,मधु और स्कूल की शिक्षिकाओं में पूर्णिमा आचार्य,नंदिता दास,सुमन कुमारी,अनिता पात्रों,रंजिता राउत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ मिली बड़ी सफलता
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    शेन इंटरनेशनल में दिखे मां दुर्गा के नौ रूप

    October 14, 2026

    शराब बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार।बाइक भी जब्त।गुप्त सूचना पर छौड़ाही पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर दे

    October 14, 2026

    केवीके बेगूसराय में धान व अरहर के बीज उत्पादन प्लॉटों का निरीक्षण

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म की प्रेरणा, सद्मार्ग पर चलने का मिलता है संदेश

    शेन इंटरनेशनल में दिखे मां दुर्गा के नौ रूप

    अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट में एसएसबी के उपकप्तान बने बरौनी के अमन

    SIR के बाद छूटे मतदाताओं के पंजीकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, अटल कलाम भवन में BLO की बैठक

    शराब बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार।बाइक भी जब्त।गुप्त सूचना पर छौड़ाही पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर दे

    सूरत में मेघौल के मजदूर युवक की मौत, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

    मंसूरचक में दर्जनों लोगों को कुत्ता काटा

    बिजली चोरी के खिलाफ पांच उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज

    केवीके बेगूसराय में धान व अरहर के बीज उत्पादन प्लॉटों का निरीक्षण

    वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.