Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू, फ्री में 100 यूनिट बिजली
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू, फ्री में 100 यूनिट बिजली

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2022Updated:July 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूर प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य सरकार के एक ऐसे कर्मी जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया 1 दिसंबर 2004 के पहले पूर्ण कर ली गयी हो, लेकिन उनकी ज्वाइनिंग 1 दिसंबर 2004 के बाद हुई हो, उनके लिए पुरानी पेंशन योजना को अनुमान्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।

    100 यूनिट जलाने वाले को मुफ्त बिजली
    कैबिनेट सचिव ने बताया कि बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इसके तहत पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए कुछ शर्तों के साथ स्वीकृति मिल गयी। इसके अलावा झारखंड में 100 यूनिट बिजली जलाने वाले को मुफ्त बिजली मिलेगी। इसे लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी।

    एक अन्य प्रस्ताव में झारखंड में चेंबर ऑफ फॉर्मर्स बनेगा और इसके लिए 2.10 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। वहीं झारखंड का पहला डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी के लिए मानसून सत्र में विधेयक आएगा। खूंटी में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज से यूनिवर्सिटी संचालित होगी। वहीं 2018 में झारखंड में कुल आठ पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाये गये थे। ये कॉलेज खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हजारीबाग में बनाये गये हैं। यह सभी खूंटी में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंतर्गत संचालित होंगे।

    मनरेगा मजदूरी दर में 27 रुपये की बढ़ोत्तरी
    एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में झारखंड में मनरेगा मजदूरों को अब 237 रुपये प्रति मानव दिवस रुपये मिलेगा। राज्य सरकार 27 रुपये अतिरिक्त राशि देगी। अभी केंद्र से 210 रुपये मिलता है। 405 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को आईआईएम रांची से ट्रेनिंग मिलेगा। इसके अलावा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी विधेयक को स्वीकृति मिल गयी, इसे मानसून सत्र में विधानसभा में लाया जाएगा। लोहरदगा में नया समाहरणालय भवन बनेगा, इसके लिए 45.80 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान की गयी। जबकि पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजाति विश्वविद्यालय विधेयक 2022 की मंजूरी प्रदान कर दी गयी.

    रामगढ़ जिला में कुटुंब न्यायालय बनेगा और राज्य की 36 अनुसूचित जातियों ( जो अनुसूची 1 और 2 में शामिल हैं) जिन्हें केंद्र से जातिगत आरक्षण और ईडब्ल्यूएस का लाभ नहीं मिलता है। इसलिए अब केंद्र से जारी आय एवं परिसंपत्ति प्रपत्र को राज्य सरकार ने अंगीकृत करने का फैसला लिया है। बैठक में टाना भगतों को साल में 2 बार कपड़े के लिए 4000 रुपये की मंजूरी दी गयी। इसके लिए 3.68 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। जबकि सरकार की ओर से केस लड़ने के लिए पैसे खर्च किये गये थे। इसके लिए आकस्मिकता निधि से 2 करोड़ रुपये की अग्रिम निकासी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का वायदा 8 वर्ष बाद भी पूरा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण:त्रिपाठी 
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.