Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने वाई से वाई प्लस श्रेणी में अपग्रेड की कुमार विश्वास की सुरक्षा
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्र सरकार ने वाई से वाई प्लस श्रेणी में अपग्रेड की कुमार विश्वास की सुरक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी है. हालिया खतरे के आकलन के बाद कुमार की सिक्योरिटी को ‘वाई’ से ‘वाई प्लस’ श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं. इस साल फरवरी में केंद्र ने विश्वास को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादी संगठनों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था.

    कवि-राजनेता कुमार विश्वास आप के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पंजाब में अलगाववादियों के साथ संबंध थे. अलगाववादियों के साथ सहानुभूति रखने वाले लोग पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान बैठकों के लिए उनके घर आते थे. सीएम केजरीवाल ने उनके आरोपों का खंडन किया था.केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं का उद्घाटन कर ‘आप को निशाना बनाने वाले भ्रष्ट लोगों’ को करारा जवाब देंगे. उन्होंने कहा था कि यह देश इन भ्रष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा. अब देश ने फैसला कर लिया है. अब देश आगे बढ़ेगा. बाबा साहब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे.

    उल्लेखनीय है कि किसी भी शख्स को वाई प्लस सुरक्षा कवर दी जाती है तो इसमें पांच कर्मी एक सीआरपीएफ कमांडर और चार कांस्टेबल आवास पर तैनात रहते हैं. छह व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों को तीन शिफ्टों में रोटेशन के आधार पर सुरक्षा के साथ तैनात किया जाता है. इसका मतलब है कि दो पीएसओ हर समय सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ होते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
    Next Article श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, सिंगापुर से संसदीय अध्यक्ष को किया ईमेल

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.