Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का होगा कायाकल्प

    रांची में भवन निर्माण सचिव से मंत्री बन्ना गुप्ता ने की हाई लेवल बैठक, कई सड़कों, पुलों और पुलियाओं का होगा निर्माण

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री बन्ना गुप्ता

    रांची स्थित अपने आवसीय कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता ने भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार के साथ जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आने वाले कई सड़को, पुल -पुलिया निर्माण को लेकर बैठक की और प्रस्ताव सौंपा।

    अपने बेटर मानगो के सपने को मूर्त रूप देने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस क्षेत्र में कई सड़कों और पुल पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव भवन निर्माण विभाग के सचिव को देकर इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया, भवन निर्माण सचिव ने इस दिशा में सकरात्मक पहल करते हुए जल्द ही योजनाओं को पूरा करने का आश्वासन मंत्री महोदय को दिया है।

    जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की समस्याओं का निदान होगा

    बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की अधतन स्थिति की जानकारी ली, साथ ही निर्माण कार्य में आने वाले समस्याओं के निदान के सन्दर्भ में भी विस्तृत चर्चा की और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

    इस प्रस्ताव में मानगो के अलावे कदमा, सोनारी के योजनाओं को भी शामिल किया गया है, साथ ही सरायकेला, पटमदा, ईचागढ़ और चांडिल के भी कुछ सड़क निर्माण योजनाओं को शामिल करने का प्रस्ताव है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है, मैंने मानगो की जनता को बेहतर मानगो बनाने का वायदा किया था जिसे पूरा करने के लिए क्षेत्र की सड़को के निर्माण और पुल पुलियों के निर्माण को लेकर भवन निर्माण सचिव को विशेष निर्देश दिया हूँ, इन सभी योजनाओं पर जल्द कार्य प्रारंभ होगा जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

    निम्नलिखित योजनाओं का प्रस्ताव दिया गया है :

    सोनारी आदर्श नगर 11 फेज के सामने से लेकर पंचवटी नगर, बिरसा बस्ती होते हुए स्वर्ण विहार अपार्टमेंट के पीछे तक तथा विशाल अपार्टमेंट के पास से लेकर टिल्लू भट्टा होते हुए मरीन ड्राइव तक पथ निर्माण

    सोनारी जाहिरा कॉलोनी से लेकर विलास बस्ती, निर्मल नगर होते हुए स्व निर्मल महतो स्मारक तक पथ निर्माण

    कदमा अशोक पथ, मंदिर पथ, शिव पथ, निमतला पथ, दुर्गा पथ तथा मधुसूदन पथ तक पथ निर्माण

    डिमना चौक से एमजीएम पोस्टमार्टम हॉउस के आगे तक का पथ निर्माण

    मानगो बड़ा हनुमान मंदिर दाइगुटू से दीपासाही हाई मास्क लाइट तक कालिकृत पथ निर्माण एवं मरम्मतीकरण

    बॉलीगुमा सुखना बस्ती में बड़ा नाला पर पुल का निर्माण एवं संपर्क सड़क का निर्माण

    आजाद नगर रोड नंबर 2 के मुख्य मार्ग से बावनगोड़ा चौक होते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड तक कालिकृत पथ का निर्माण

    मानगो में हिलव्यू कॉलोनी सुमन होटल से आनंद बिहार कॉलोनी तक कालिकृत पथ का निर्माण

    जवाहर नगर मानगो रोड नंबर 6 से कलिका नगर डिमना रोड तक सड़क मरम्मतीकरण

    जवाहर नगर रोड नंबर 9 से तैयबा मस्जिद होते हुए जवाहर नगर रोड नंबर 13 से मेनरोड़ मानगो एवं तैयब्बा मस्जिद से गंगा मेमोरियल अस्पताल तक कालिकृत पथ निर्माण

    आजाद नगर रोड नंबर 5 ईस्ट, आजाद नगर रोड नंबर 7 ईस्ट, आजाद नगर रोड नंबर 8 वेस्ट, आजाद नंबर रोड नंबर 10 का पथ निर्माण

    मानगो, सोनारी, कदमा में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा की अन्य योजनाएँ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी से विधायक  सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में ‘श्री रामार्चा पूजा‘ के दूसरे दिन रुद्राभिषेक के पश्चात  महाप्रसाद का आयोजन 
    Next Article वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लोकेश और अश्विन की हुई वापसी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.