Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा नगरी में हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा नगरी में हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना रांची और दिल्ली के लिए देवघर से हवाई सेवा शुरू होगी

    प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा नगरी को दी गई सौगात कहा पूरे संथाल परगना का होगा विकास रोजगार के खुले अवसर प्रधानमंत्री के स्वागत में जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर में एयरपोर्ट व एम्स का विधिवत किया उद्घाटन . इसके साथ ही 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया. करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाबाधाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न प्राप्त होता है. बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से 16000 करोड़ से अधिक की योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ हैं. हम सभी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना वर्षों से देखा है. लाखों लोगों का सपना साकार होगा ही, साथ ही रोजगार व स्वरोजगार का भी द्वार खुलेगा. ये प्रोजेक्ट झारखंड में शुरू हो रहे हैं लेकिन लाभ बिहार और बंगाल को भी होगा. राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश इसी सोच के साथ काम कर रहा है. मिर्जा चौकी व फरक्का से पूरे संथालपरगना को फायदा होगा. देवघर की कनेक्टिविटी रांची, जमशेदपुर सड़क से राजधानी औद्योगिक नगरी से जुड़ जाएगी.

    रोड शो के दौरान ली गई तस्वीर

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे ट्रैक के विस्तार से नई रेल खुलेंगे. इस सभी का असर झारखंड के विकास पर पड़ेगा. चार वर्ष पहले एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. हवाई चप्पल पहननेवाला भी हवाई यात्रा कर सके इसी सोच के साथ उड़ान योजना की शुरुआत की. उड़ान योजना के तहत 70 नए रुट तय किये. उड़ान योजना के तहत कभी बस और रेलवे का इंतजार करनेवाले हमारे लोग खुशी से बेल्ट बांध रहा है. बहुत जल्द पटना रांची और दिल्ली के लिए देवघर से हवाई सेवा शुरू होगी. बाबा बैजनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुकीनिक सोच के साथ काम हो रहा है. यह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी. झारखंड को सबसे बड़ा लाभ गैस आधारित अर्थव्यवस्था से हुआ है
    पीएम मोदी ने कहा कि घरों में पाइप से सस्ती गैस मिलेगी ही अन्य भी अनेक लाभ होंगे. हम सबका साथ सबका विश्वास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. जंगलों जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आकांक्षी जिलों का विकास हो रहा है. पहले बेहतर स्वास्थ्य सेवा बड़े बड़े शहरों तक सीमित थी. देखिए देवघर में एम्स बन गया है इसके लाभ बिहार और बंगाल के जनजातीय आबादी को बजी मिलेगा. इससे पूर्व पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर राज्यपाल रमेस बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, हफिजुल अंसारी के अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक नारायण दास समेत कई अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज में नैक और आई क्यू ए सी सेल के विषय पर एकदिवसीय डिस्कशन सेशन
    Next Article जमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं होने पर पप्पू सिंह ने डीसी ऑफिस पर उड़ाया कागज का जहाज, पीएम को भेजा पत्र

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.