Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दान के फंड का राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए दुरूपयोग करने पर मेधा पाटकर सहित 12 लोगों पर एमपी में केस दर्ज
    Breaking News Headlines

    दान के फंड का राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए दुरूपयोग करने पर मेधा पाटकर सहित 12 लोगों पर एमपी में केस दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक ग्रामीण की शिकायत पर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर और 11 अन्य लोगों के विरुद्धदान में मिली रकम का राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. मेधा पाटकर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में उन पर जनजातीय छात्रों की शैक्षिक सुविधाओं के प्रबंधन के लिए जुटाए गई रकम का राजनीतिक और राष्ट्र विरोधी एजेंडा के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है.

    वहीं मेधा पाटकर ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास खर्चों का पूरा लेखा-जोखा, ऑडिट है और इन आरोपों के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं. बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि निजी शिकायत के आधार पर पाटकर एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए हैं. इसमें काफी साल पुराने मामले का उल्लेख है, इसलिए मामले में विवेचना की जाएगी. शुक्ला ने बताया कि यह मामला जिस संबंध में दर्ज किया गया है, वह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश दो राज्यों से जुड़ा हुआ है. इसमें दोनों ही पक्षों को पूरा मौका देते हुए मामले में दस्तावेज और तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा. उसी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी.

    टेमला बुजुर्ग गांव के रहने वाले प्रीतमराज बड़ोले की शिकायत पर बड़वानी पुलिस थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार बड़ोले ने आरोप लगाया है कि मुंबई में पंजीकृत ट्रस्ट नर्मदा नवनिर्माण अभियान ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में नर्मदा घाटी के जनजातीय छात्रों के लिए आवासीय शैक्षिक सुविधाओं के संचालन के नाम पर जुटाए गए पैसे का दुरुपयोग किया. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि एनएनए ट्रस्ट को पिछले 14 वर्षों में विभिन्न स्रोतों से 13.50 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन इन निधियों का उपयोग राजनीतिक और राष्ट्र विरोधी एजेंडे के लिए किया गया था, जिसकी जांच करने की जरूरत है.

    इसके बाद मेधा पाटकर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं सभी आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. आर्थिक मुद्दे को लेकर अगर शिकायत है तो हमारे पास ऑडिट रिपोर्ट भी मौजूद है. रकम का कोई गलत इस्तेमाल नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जीवन शाला का संचालन आज भी जारी है और बैंक खातों के लेनदेन की ऑडिट रिपोर्ट उनके पास मौजूद है. उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकता है या फिर उन्हें बदनाम करने की साजिश हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाला एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया, भाजपा से सांठ-गांठ का आरोप
    Next Article खत्म हुआ इंतजार: जारी हुआ जेईई मेन 2022 का रिजल्ट

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.