Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा । पंजीयन का कार्य पूरा हुआ: विकास सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा । पंजीयन का कार्य पूरा हुआ: विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा ।
    पंजीयन का कार्य पूरा हुआ: विकास सिंह
    बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया हैं। यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दाईगुट्टू स्तिथ बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया । इस वर्ष कांवर यात्रा में 600 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें 348 महिलाएं एवं 252 पुरुषों का पंजीयन हुआ है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के निशुल्क कांवर यात्रा में जाने वाले अधिकांश शिवभक्त मानगों के रहने वाले हैं और यें वैसे शिवभक्त है जो सावन के पावन माह में सुल्तानगंज से जल पैदल कांवर लेकर देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने की इच्छा रखते है लेकिन किसी कारणवश यें नहीं जा सकते थे । वैसे शिव भक्तों को संघ के द्वारा सभी प्रकार की सुविधा देते हुए 17 जुलाई को 12 कोच बस एवं 10 छोटी गाड़ियों के साथ सुल्तानगंज लेकर जाया जाएगा । सभी शिव भक्तों के बीच नीले रंग की टोपी और पीले रंग का वस्त्र वितरण किया जाएगा जिससे वें अपने टोली से बिछड़ ना जाए । सुल्तानगंज से देवघर के बीच पडने वाले सभी प्रमुख धर्मशाला और टेंट संघ के द्वारा पहले से ही आरक्षित कर लिए गए हैं सभी ठहराव में भजन, भोजन,जरनेटर से बिजली की आपूर्ति, सोने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा निशुल्क उपलब्ध रहेगी । महिलाओं और पुरुषों के वाहन अलग-अलग रहेंगे । निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल सभी शिव भक्तों के बीच पंजीयन संख्या के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र का वितरण किया जिससे सभी शिव भक्तों की गिनती कर मिलान हर पड़ाव में आसानी से हो पाएगा । उच्च गुणवत्ता वाले निरामिष भोजन तीनो समय उपलब्ध कराए जाएंगे । यात्रा के बेड़े में एक एंबुलेंस भी शामिल रहेगा जिसमें सभी दवाइयां लेकर डॉक्टर 24 घंटे तैयार रहेंगे । कांवरिया पथ में साइकिल सवार दस सेवक बम लगातार रेडियम लगे कपड़े पहन कर घूमते रहेंगे जिससे आसानी से कांवर यात्रा में शामिल कांवर लेकर चलने वाले शिव भक्त विश्राम स्थल में आसानी से पहुंच पाएंगे । कांवर यात्रा के मुख्य आयोजक कर्ता विकास सिंह ने बताया 17 जुलाई को दिन के 12:00 बजे मानगो के हीरा होटल के समीप से शंक ध्वनि और पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ होगा । आज के संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, रीना सिंह , आशा देवी,रेखा सिंह, बसंती शर्मा, सरगुन देवी, लाल मुनी गोराई, बबीता शर्मा, पंचा देवी, आशा गोराई ,आलोका गोराई मुख्य रूप से शामिल हुई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद नेता ने किया लालू कि स्वस्थ होने की कामना
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सत्र 2021–23 के विद्यार्थियों ने किया आर पी पटेल चेशायर होम का शैक्षणिक भ्रमण

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.