Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रही हिंदुओं की आबादी, 50% से भी कम हुए ईसाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रही हिंदुओं की आबादी, 50% से भी कम हुए ईसाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेलबोर्न. ऑस्ट्रेलिया में हुई नई जनगणना के आंकड़ों से पता चला है कि यहां की आबादी में हिंदुओं और मुस्लिमों की हिस्सेदारी में तेजी से वृद्धि हुई है। जबकि ईसाइयों की आबादी 50 फीसदी से भी कम रह गई है। इसके अलावा किसी भी धर्म को न मानने वाले यानी नास्तिकों की संख्या में नौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की आबादी दो करोड़ 55 लाख हो गई है, जो 2016 में दो करोड़ 34 लाख थी। इस तरह देश की आबादी बीते 5 सालों में 21 लाख बढ़ गई है। ताजा जनगणना 2021 में हुई, जिसके आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं।

    कोरोना महामारी के दौरान आप्रवासन की दर धीमी हुई, लेकिन पिछले पांच सालों के दौरान देश में 10 लाख से ज्यादा लोग दूसरे देशों से आ चुके हैं। इनमें से करीब एक चौथाई भारतीय हैं। ऑस्ट्रेलिया में 20 फीसदी से ज्यादा लोग अपने घरों में अंग्रेजी से इतर अन्य भाषा बोलते हैं। 2016 से ऐसे लोगों की तादाद में करीब आठ लाख की वृद्धि हुई है।
    केवल 44 फीसदी रह गए ईसाई
    ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एबीएस) के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में खुद को ईसाई बताने वालों की संख्या करीब 44 फीसदी रह गई है। वहीं लगभग 50 साल पहले ईसाइयों की आबादी करीब 90 फीसदी थी। हालांकि देश में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या अभी भी ज्यादा है। उसके बाद दूसरे नंबर पर ऐसे लोगों की संख्या है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। देश में किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 39 फीसदी हो गई है।

    हिंदू और इस्लाम अब ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेजी से बढ़ते धर्म हैं। हालांकि हिंदुओं की आबादी 2.7 फीसदी और मुस्लिमों की 3.2 फीसदी है। मगर पिछली बार की जनगणना से तुलना करने पर पता चलता है कि दोनों धर्मों के लोगों की संख्या बढ़ रही है। 2016 में हिंदुओं की जनसंख्या ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी का 1.9 फीसदी और मुस्लिम 2.6 फीसदी थे। पिछली बार की अपेक्षा में हिंदू धर्म सबसे तेजी से बढ़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में रविवार नहीं, शुक्रवार को होता है साप्ताहिक अवकाश
    Next Article सिंघिया के रेपिस्ट एएसआई निलंबित एसपी ने की पुष्टि

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.