Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में
    Breaking News Headlines खेल

    मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली लेकिन लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं. सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने लगभग एक घंटा चले महिला सिंगल्स मैच में चीन की ही बिंग जियाओ को मात दी.

    इस जीत के साथ दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ पहले दौर में सीधे गेमों में मिली हार का बदला चुकता कर दिया. सिंधु ने बिंग जियाओ को 21-13, 17-21, 21-15 से शिकस्त दी. चीन की खिलाड़ी का हालांकि अब भी सिंधु के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 10-9 है.
    दूसरी तरफ लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना को पहला गेम जीतने के बावजूद दक्षिण कोरिया की किम गा युन के खिलाफ 21-16, 17-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी. दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी साइना पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गई थीं.पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि बी साई प्रणीत और पारुपल्ली कश्यप भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करने दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे. प्रणय ने फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज को 21-19, 21-14 से हराया. वहीं प्रणीत ने एकतरफा मुकाबले में आधे घंटे से कम समय में गुआटेमाला के केविन कोर्डन को 21-8, 21-9 से मात दी.पारुपल्ली कश्यप ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्थानीय दावेदार टॉमी सुगियार्तो को 16-21, 21-16, 21-16 से हराया. प्रणीत का सामना अब ली शी फेंग से होगा. समीर वर्मा को हालांकि कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के चौथे वरीय चाउ टिएन चेन के खिलाफ 21-10, 12-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी. महिला डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को इंडोनेशिया की फेबरियाना कुसुमा और अमालिया प्रातिवि ने 21-19, 18-21, 21-16 से हराया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दू देवी माँ काली को सिगरेट पीते हुए फिल्म KAALI (काली) में दिखा कर लीना मणि मेकलाई ने भारी भूल की
    Next Article देश में खाद्य तेल के दाम अभी और घटेंगे, केन्द्र सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.