Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 378 रनों का लक्ष्य, इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाये 259 रन
    Breaking News Headlines

    भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 378 रनों का लक्ष्य, इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाये 259 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एजबेस्टन. भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में जारी 5वें रिशेड्यूल टेस्ट के तीसरे दिन तक टीम इंडिया ने मेजबानों पर अपना दबदबा बनाया हुआ था, मगर चौथे दिन इंग्लिश टीम ने जोरदार वापसी कर भारत को ही बैकफुट पर धकेल दिया है। चौथे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा था। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन अब मेजबानों को महज 119 रनों की दरकार है और उनके हाथ में अभी 7 विकेट बाकी है। रूट ने इस दौरान 76 और बेयरस्टो ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही मैच जीतने के इरादे से उतरी थी। ऐलेक्स लीज (56) और जैक क्रॉली (46) ने टीम को धुआंधार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े थे। टीम इंडिया को पहली सफलता कप्तान जसप्रीत बुमराह ने क्रॉली को बोल्ड करके दिलाई। टी ब्रेक के बाद बुमराह ने पोप को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। लगातार दो विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में पड़ गई थी तब सेट बल्लेबाज लीज रन आउट हो गए। भारत ने लगातार तीन विकेट हासिल कर वापसी तो की मगर रूट और बेयरस्टो की साझेदारी ने उन्हें वापसी बैकफुट पर धकेल दिया।
    भारत ने चौथे दिन की शुरुआत 125 रनों से की थी। दिन की शुरुआत में ही ऋषभ पंत ने अपना पचासा पूरा किया। मगर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। पुजारा (66) और पंत (57) के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत की दूसरी पारी 245 रनों पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए इस दौरान कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ‘काली’ के सिगरेट वाले पोस्टर पर विवाद के बाद डायरेक्टर पर एफआईआर

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.