Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड 284 रन पर ढेर, सिराज ने झटके 4 विकेट
    Breaking News Headlines

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड 284 रन पर ढेर, सिराज ने झटके 4 विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है. पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में शुभमन गिल को जेम्स एंडरसन ने आउट कर दिया. उन्होंने 3 गेंद में 4 रन बनाए.

    चाय के समय तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 31 बना लिये हैं. पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की बढ़त 169 रन हो गई है. हनुमा विहारी 10 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए. उन्होंने 106 रनों की पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके.

    बेयरस्टो का 11वां शतक, शमी ने किया आउट

    इंग्लैंड के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ दिया. उन्होंने 140 गेंद का सामना किया और 106 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले. बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया और उनका कैच विराट कोहली ने लपका. टेस्ट क्रिकेट में यह बेयरस्टो की लगातार तीसरी सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 और 162 के स्कोर बनाए थे. 2022 में इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 5 शतक लगाए हैं.

    शार्दूल ठाकुर को मिली बड़ी सफलता

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को शार्दूल ठाकुर ने आउट किया. स्टोक्स शार्दूल की गेंद को मिड-ऑफ बांउड्री के पार भेजना चाहते थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उनका शानदार कैच लपक लिया. स्टोक्स ने 36 गेंद में 25 रन बनाए. इससे पहले मोहम्मद शमी की गेंद पर शार्दूल ठाकुर ने स्टोक्स का एक आसान कैच भी छोड़ा था.

    विराट कोहली और बेयरस्टो के बीच हुआ वाद-विवाद

    इंग्लैंड की पारी के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच भिड़ंत हो गई. कोहली स्लिप में खड़े थे और बेयरस्टो को स्लेज कर रहे थे. इसी दौरान बेयरस्टो भड़क गए और विराट पर चिल्लाने लगे. कोहली भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने भी इंग्लैंड के बल्लेबाज को जवाब दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण के आरोप के बाद अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच बर्खास्त
    Next Article पटना: सीढ़ी से फिसले लालू यादव, दाहिने कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी आई गंभीर चोट

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.