Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यौन शोषण के आरोप के बाद अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच बर्खास्त
    Breaking News Headlines खेल

    यौन शोषण के आरोप के बाद अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच बर्खास्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच एलेक्स एम्ब्रोस को खिलाडिय़ों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यौन शोषण के आरो के बाद ऑल इंडिया फटबॉल फेडरेशन ने जांच के आदेश दिए थे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठिन कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के मुख्य सदस्य डॉ एसवाई कुरैशी ने कोच को बर्खास्त करने के संबंध में सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी दी. मालूम हो कि इस साल अंडर-17 महिला फुटबॉल वल्र्ड कप के मुकाबले भारत में ही होने हैं.एसवाई कुरैशी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि अंडर-17 महिला टीम के असिस्टेंट कोच एलेक्स एम्ब्रोस को यौन शोषण के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. इससे पहले फुटबॉल फेडरेशन ने कहा था कि यूरोप के दौरे पर गई महिला टीम के साथ अनुचित व्यवहार की सूचना मिली. हम अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हैं. शुरुआती कार्रवाई के तौर पर फेडरेशन ने आगे की जांच होने तक संबंधित व्यक्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

    गौरतलब है कि इस साल 11 से 30 अक्टूबर से भारत में खेले जाने वाले वल्र्ड कप से पहले भारतीय अंडर-17 महिला टीम स्वीडिश मुख्य कोच थॉमस डेनरबी की देखरेख में यूरोप का दौरा कर रही है. नॉर्डिक ओपन टूर्नामेंट का आयोजन 1 जुलाई से 7 तक होगा, जिसमें भारतीय टीम पहली बार हिस्सा ले रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय लोजपा की बैठक का किया गया आयोजन
    Next Article भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड 284 रन पर ढेर, सिराज ने झटके 4 विकेट

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.