Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हमारी पहली प्राथमिकता, विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर विशेष ध्यान रखेंगे प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी: श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा

    कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हमारी पहली प्राथमिकता, विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर विशेष ध्यान रखेंगे प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी: श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी ने झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2021 के सफल आयोजन के तैयारियों की समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हमारी पहली प्राथमिकता, विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर विशेष ध्यान रखेंगे प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी: श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    *▪️प्रातः 5:30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा … श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*

    03 जुलाई 2022 को 2 पालियों में 16 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी परीक्षा, 16 स्टैटिक एवं 9 जोनल दण्डाधिकारी सह उड़नदस्ता दण्डा. एवं 16 पुलिस पदाधिकरी के साथ पुरूष एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा 03 जुलाई 2022 को झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2021 के सफल संचालन एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई । उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी(जोनल एवं स्टैटिक) एवं पुलिस पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी 16 परीक्षा केन्द्र के लिए 16 स्टैटिक एवं 9 जोनल दण्डाधिकारी सह उड़नदस्ता दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 16 पुलिस पदाधिकरी के साथ 02 पुरूष एवं 01 महिला लाठी बल रहेंगे । परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें प्रथम पाली ( 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक) प्रश्न पत्र-1 (सामान्य अभिंत्रिकी एवं सामान्य ज्ञान) तथा द्वितीय पाली ( 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक) प्रश्न पत्र -2 (अभियंत्रिकी) की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को केन्द्र के अंदर किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं है।

    जिला उपायुक्त ने स्टैटिक दण्डाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि परीक्षा के दिन अपने सम्बद्ध परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व उपस्थित रहेंगे । केन्द पर्यवेक्षक -सह स्टैटिक दण्डाधिकारी की पूर्ण जिम्मेवारी होगी कि परीक्षा केन्द्र में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल से परीक्षार्थियों का विधिवत FRISKING करायेंगे। महिला परीक्षार्थियों का FRISKING महिला पुलिस पदाधिकारी/महिला पुलिस बल से करायेंगे । किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना FRISKING के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करे यह सुनिश्चित करेंगे । उन्होने फ्लाइंग स्कॉड को भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था के संधारण पर नजर रखने के निर्देश दिए। तथा सभी वरीय पदाधिकारियों को भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया ।

    परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी केन्द्रों में सी.सी.टी.वी कैमरा एवं जैमर का अधिष्ठापन किया गया है । परीक्षा केन्द्र में किसी परीक्षार्थी को कदाचार करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित केन्द्राधीक्षक संबंधित थाना में उनेक विरूद्ध FIR दर्ज करेंगे । दिनांक-03/07/2022 को उपरोक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रातः 5:30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा (दूरभाष संख्या)- 0657-2440111/ 9431301655) ।

    सिटी एसपी द्वारा सभी संबंधित थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को पूरे परीक्षा अवधि में भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं विधि-व्यवस्था संधारित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी परीक्षा केन्द्र में प्रतिनियुक्त किए गये पुलिस बल ससमय नहीं पहुंचते हैं तो थाना स्तर से पुलिस पदाधिकारी/बल की तैनाती करेंगे । बैठक में जोनल सह उड़नदस्ता दण्डाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को भी उनके दायित्यों से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए ।

    बैठक में एसपी सिटी श्री के. विजय शंकर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशओर लाल, एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सीओ मानगो श्री हरीश चंद्र मुंडा, सीओ जमशेदपुर सदर श्री अमित श्रीवास्तव तथा अन्य सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैरात बाजार अंतर्गत दुकानों का किराया वद्धि किया गया स्थगित चेंबर में खुशी की लहर
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    July 2, 2026

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    July 2, 2026

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.