Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव: 50 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, 19 मई को डाले जाएंगे वोट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव: 50 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, 19 मई को डाले जाएंगे वोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 7 राज्यों की 50 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शुक्रवार को शाम 5 बजे थम गया. पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग के आदेश से गुरुवार रात 10 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लग चुकी है. आज शाम 5 बजे से बाकी बची सीटों पर भी प्रचार थम गया. इस चरण में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ हैं. इन 8 राज्यों की कुल 59 लोकसभा सीटों के लिए रविवार 19 मई 2019 को वोट डाले जाएंगे. इनमें यूपी की 13 सीटें, बिहार की 8, झारखंड की 3, एमपी की 8, हिमाचल की 4, पंजाब की 13, वेस्ट बंगाल की 9 और चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट समेत कई दिग्गजों की सीटें दांव पर हैं. इनमें बिहार के पटना साहिब में शत्रुघ्न सिन्हा, तो यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. यहां से चुनाव तो बीजेपी के टिकट पर रविकिशन लड़ रहे हैं, मगर उनकी जीत का दारोमदार सीएम योगी के हाथ में है. चंडीगढ़ सीट से एक बार फिर किरण खेर मैदान में हैं. पटना साहिब सीट से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मैदान में हैं. दुमका सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने फिल्म अभिनेता सनी देओल को कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के सामने उतारकर यहां की लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है. साल 2014 लोकसभा चुनाव में यहां पर बीजेपी ने विनोद खन्ना को उतारा था. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस बार दो ठाकुरों के बीच मुकाबला होगा. भाजपा ने एक बार फिर जहां अनुराग ठाकुर को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व एथलीट और पांच बार विधायक रह चुके रामलाल ठाकुर पर दांव लगाया है. कांग्रेस के भीतर तीव्र अंतर्विरोध को देखते हुए यह सीट जीतना उनके लिए एक चुनौती होगी. वहीं कहा जा रहा है कि यह चुनाव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा हैं. क्योंकि दोनों नेता क्रमश: हमीरपुर और उना जिलों के हैं. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा सीट पर बीजेपी-अपना दल गठबंधन ने जहां केन्द्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद अनुप्रिया पटेल को उतारा है तो वहीं महागठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र एस. बिंद मैदान में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article  लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी:पीएम मोदी

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.