Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश कहा बिना चालान के खनिज परिवहन वाले वाहनों को जब्त करें
    Breaking News Headlines झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश कहा बिना चालान के खनिज परिवहन वाले वाहनों को जब्त करें

    News DeskBy News DeskJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश कहा बिना चालान के खनिज परिवहन वाले वाहनों को जब्त करें

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर दर्ज एफआईआर की समीक्षा की, चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश

    ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखें, बिना चालान के खनिज परिवहन वाले वाहनों को जब्त करें… श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारीम
    ——————–

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध क्रशर के संचालन तथा अवैध खनिज भंडारण, परिवहन एवं खनन को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई । डीएमओ ने बताया कि अप्रैल 01 से 23 जून 2022 तक की गई कार्रवाई में खनन कार्यालय द्वारा 06 प्राथमिकी दर्ज कराई गई वहीं 28 लाख रूपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूली गई । प्रखंड स्तर पर अवैध खनिज भंडारण/परिवहन को लेकर अंचलाधिकारी पोटका ने 4, बोड़ाम 2 तथा अंचलाधिकारी बहरागोड़ा ने 4 एफआईआर दर्ज कराये। वहीं पटमदा में 3 क्रशर जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को लीज के शर्तों से अलग क्षेत्र में खनन एवं भंडारण करने वाले लाइसेंसधारियों के विरूद्ध भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त ने वैसे सभी प्रखंड जिनसे नेशनल हाईवे गुजरता हो या अंतर्राज्यीय बॉर्डर से सटे हों उनमें अवैध परिवहन पर लगाम लगाने तथा गाड़ियों का स्पीड धीमी हो इसको लेकर चेकनाकाओं में अनिवार्य रूप से लोहे की बैरिकेंडिंग रखने के निर्देश दिए। ओवरलोडेड वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा बिना चालान के खनिज परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों की जब्ती के निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से किए जाने वाले कारवाई को प्रभावी तरीके से अंजाम देने के लिए अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अभियान चलाने, संलिप्त लोगों पर कारवाई में सभी सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिए। जिला खनन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन नहीं हो इसे सुनिश्चित करें । उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को इंटेलिजेंस मजबूत करने तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, डीएमओ श्री संजय शर्मा उपायुक्त के कार्यालय कक्ष से तथा एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक एवं सभी अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास व सांसद विद्युत महतो
    Next Article सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.