Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन में रेल बंद : वेतन और नौकरी की सिक्योरिटी नहीं मिलने से 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन में रेल बंद : वेतन और नौकरी की सिक्योरिटी नहीं मिलने से 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटेन में 30 साल की सबसे बड़ी देशव्यापी रेल हड़ताल के कारण हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारी संगठनों और रेल कंपनियों के बीच वेतन और नौकरी की सुरक्षा को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. इस वजह से 40 हजार कर्मचारियों ने मंगलवार यानी आज, गुरुवार और शनिवार को सर्विस के वॉकआउट करने का फैसला किया.

    इस हड़ताल की वजह से रोजाना चलने वाली लगभग 20 हजार ट्रेनों में से सिर्फ 4500 ही चालू हैं. कई रेल कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए है, लेकिन नेटवर्क रेल सिग्नलर्स के बाहर जाने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है.

    ब्रिटेन मुख्य इलाकों में ठप रहा ट्रांसपोर्ट

    ब्रिटेन के ज्यादातर इलाकों में पूरे दिन कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं चली. इस वजह से स्कॉटलैंड, वेल्स, कॉर्नवाल, लिंकन और वॉर्सेस्टर जैसे इलाकों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. हालांकि, राहत भरी खबर यह रही कि कुछ मुख्य स्टेशन्स पर सर्विस जारी रही, लेकिन वो भी सिर्फ सुबह 7.30 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच खुली रहीं. दूसरी तरफ बुधवार, शुक्रवार और रविवार को भी रेल ट्रांसपोर्ट में दिक्कत की आशंका है. वहीं, लंदन के मेट्रो कर्मचारी भी आज 24 घंटे हड़ताल पर हैं, इस वजह से राजधानी का मेट्रो ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप गया है. सोमवार को नाकाम हुई बातचीत के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

    सरकार का दखल देने से इनकार

    कोरोना महामारी की वजह से ब्रिटन की अर्थव्यवस्था अभी तक सही ट्रैक नहीं लौट पाई है. उसे कई सालों बाद इतनी बड़ी आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा रहा है. महंगाई दर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि औसत मजदूरी दर अभी तक 2006 के आसपास बनी हुई है. विवाद का कोई हल न निकलता देख रेल कंपनियों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इस मामले में दखल देने की मांग की है. हालांकि, जॉनसन के प्रवक्ता का कहना है कि आखिरी वक्त में सरकार का इस मामले में शामिल होना मददगार नहीं होगा. यह एक तरह की व्याकुलता होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड पर लगा आरोप
    Next Article करोड़पति निकली मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डारेक्टर, ईओडब्ल्यू के छापे में खुलासा

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.