Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग, पूर्व सीएम रघुवर दास ने हजारों कार्यकर्ताओं के संग किया योग
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग, पूर्व सीएम रघुवर दास ने हजारों कार्यकर्ताओं के संग किया योग

    News DeskBy News DeskJune 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग, पूर्व सीएम रघुवर दास ने हजारों कार्यकर्ताओं के संग किया योग

    ■ योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अमुल्य उपहार, पीएम नरेंद्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: रघुवर दास

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागुनहातु फुटबॉल मैदान में योग किया। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास के संग हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने योग किया। योग्याभ्यास से पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योग शिक्षिका प्रज्ञा पारोमीता चक्रवर्ती को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी के निरोग रहने की कामना करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। जो दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने भारत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में घोषित किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और हमें इसके उपयोग एवं प्रचार-प्रसार के लिये और जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे योग सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बने।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि योग सभी के जीवन में आवश्यक है, योग करने से मन को शांति और शरीर को नयी ऊर्जा प्राप्त होती है। कहा कि हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज योग की ख्याति और महत्ता पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

    वही, योग शिक्षिका प्रज्ञा पारोमीता चक्रवर्ती ने बैठकर एवं सीधे खड़े होकर विभिन्न प्रकार के आसन करवाये और इन्हें नियमित रूप से घरों में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोगी रहता है। योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, किसी भी प्रकार के व्याधि एवं रोग को अनुलोम-विलोम व कपालभाति से दूर किया जा सकता है। अगर हम नियमित योग करते रहे तो हम निरोग रहेंगे।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, रूबी झा, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, निर्मल सिंह, विकास शर्मा, नरेंद्र ओझा, अभिमन्यु सिंह चौहान, श्वेता कुमारी, कंचन दत्ता, शिंदे सिंह, बंटी अग्रवाल, मृत्यंजय यादव, देबू सरकार, रमेश नाग, शशांक शेखर, उमेश साव, अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, मनीष पांडेय, सत्येंद्र रजक, इकबाल सिंह, नीलू झा, सरस्वती साहू, बिमला साहू, रीना तिवारी, रंजीत सिंह, विजय साहू, निर्मल गोप, रूपा देवी, ममता भूमिज, पोरेश कालिंदी, विजय गोंड, आशुतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नाम्या स्माईल फाउंडेशन ने योग से सभी को झुमाया, मोदी पार्क के पास ‘योगा विथ फन’ में उमड़े लोग
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया 8वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ कहा मानवता के लिए योग

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.