Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य को फिर हुआ प्यार, मेजर स्टार शोभिता धुलिपला के साथ टाइम स्पेंड कर रहे
    Headlines सिनेमा

    साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य को फिर हुआ प्यार, मेजर स्टार शोभिता धुलिपला के साथ टाइम स्पेंड कर रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य सामंथा रुथ प्रभु से डिवोर्स के बाद एक बार फिर बैचलर बन गए हैं. हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार चैतन्य अब एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं. एक्टर को मेड इन हैवन फेम एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला के साथ देखा गया है. इसके साथ ही दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी इंजॉय भी करते नजर आए.

    शोभिता ने बर्थडे भी हैदराबाद में सेलिब्रेट किया

    नागा चैतन्य ने हाल ही में हैदराबाद में जुबली हिल्स पर एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है. हालांकि अभी यहां पर काम चल रहा है. चैतन्य और शोभिता को इसी नए घर में एक साथ देखा गया है. चैतन्य ने उन्हें अपने घर का पूरा टूर भी करवाया. कुछ घंटे साथ बिताने के बाद दोनों एक कार में बैठकर घर से निकले. इसके अलावा चैतन्य को कई बार उसी होटल में देखा गया था, जहां शोभिता अपनी फिल्म मेजर के प्रमोशन के लिए रुकी हुईं थीं. वहीं शोभिता ने अपने बर्थडे भी हैदराबाद में ही सेलिब्रेट किया था. नागा और शोभिता को एक साथ देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

    काउंसलिंग के बाद भी नहीं बदला था फैसला

    नागा चैतन्य और सामंथा के डिवोर्स के पहले दोनों के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा जा रहा था. हालांकि, दोनों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने का फैसला करने के बाद दोनों की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग हुई थी. लेकिन, काउंसलिंग के बाद भी सामंथा और चैतन्य ने अपना फैसला नहीं बदला था.

    चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूटी शादी

    सामंथा अक्किनैनी और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में पहले हिंदू रीति-रिवाज और फिर 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के बाद से ही सामंथा ने अपने नाम के आगे अक्किनैनी लगा लिया था, हालांकि अलग होने की खबरों के बीच ही सामंथा ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्किनैनी हटाकर इसे सामंथा रूथ प्रभु कर लिया था. 6 अक्टूबर को दोनों की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक वर्ष से जलापूर्ति है ठप, वार्ड सदस्य ने जलापूर्ति चालू करवाने को लेकर बीडीओ को दिया आवेदन
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना संक्रमण से राहत के बाद घर पर आराम करने की सलाह

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.