Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो के बालू गिट्टी विक्रेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    मानगो के बालू गिट्टी विक्रेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो के बालू गिट्टी विक्रेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन
    मानगो के रहने वाले बालू गिट्टी के विक्रेताओं ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त महोदया के नाम से ज्ञापन देकर अपनी व्यथा को बताया । गिट्टी बालू का व्यवसाय करने वाले हाईवा और 407 वाहन के मालिकों ने उपायुक्त महोदय को दिए ज्ञापन में बताया कि अचानक सरकार के द्वारा बालू ,गिट्टी का उठाओ बंद हो जाने के कारण उनकी गाड़ी खड़ी हो गई है ड्राइवर, खलासी बेरोजगार हो गए हैं । गाड़ी सड़क पर नहीं चलने के कारण सही समय पर बैंको का किस्त नहीं भर पाने के कारण गाड़ी बैंक के द्वारा खींची जाने लगी है ऋण दाता घर पर आकर पैसे की मांग करने लगे हैं इसके साथ ही घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है सरकार के अचानक इस तुगलकी फरमान से हम लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है गाड़ी खड़े रहने के कारण उसके टायर और कलपुर्जे भी खराब हो रहे हैं । गाड़ी खड़ा कर ड्राइवर और खलासी को वेतन देना मुश्किल हो गया है गाड़ी का इंश्योरेंस सहित सारे कागजात फेल हो रहे हैं । गाड़ी में काम करने वाले सभी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। गाड़ी मालिकों का कहना है कि हम सभी पूरे चालान और जरूरी कागजतों के साथ ही अपना व्यापार करेंगे । उपायुक्त कार्यालय में मौजूद जिला खनन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों को बताया कि वह छोटे कर्मचारी है निर्णय सरकार को करना हैं वाहन मालिकों ने कहा कि जल्द हमारी बात अगर नहीं मानी गई गाड़ी का परिचालन अगर नहीं चालू हुआ तो सभी गाड़ी मालिक अपने छोटी बड़ी गाड़ियों में निर्माण कार्य में लगे हुए सभी मजदूरों को भरकर हाथ में कार्य करने वाले ओजारों के साथ अर्धनग्न अवस्था में उपायुक्त कार्यालय में घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम आयोजित करेंगे । वाहन मालिकों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बालु, गिट्टी नहीं मिलने के कारण सारे विकास के कार्य ठप पड़ गए विकास कार्य में लगे हुए मजदूर दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं अब गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए मजदूरों के साथ निर्माण कार्य में लगने वाले औजारों के साथ घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम जल्द आयोजित किया जाएगा । उपायुक्त कार्यालय में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राणा प्रताप सिंह, तारकेश्वर नाथ शर्मा, गोपाल कुमार, सुधीर पांडे, दिलीप साहू ,शिव महतो, पाले सिंह, विक्की कुमार सिंह, रवि शाह, जितेंद्र यादव, प्रेम कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सागर कुमार, ऋषभ कुमार, हरेराम सिंह, राम सिंह, मनोज ओझा मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मरूस्थलीकरण रोकने के लिये तैयार होगा 2030 का विजन डॉक्यूमेंट: ए के रस्तोगी
    Next Article जानें देशभर की सुर्खियां

    Related Posts

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    May 19, 2026

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    May 19, 2026

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    भीषण गर्मी में स्वर्णरेखा नदी बनी शहरवासियों की राहत, पानी में अठखेलियां करते नजर आए बच्चे और बड़े

    जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

    ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग

    उपायुक्त के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.