Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता पर बरसे PM, बोले- दीदी की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता पूरा देश देख रहा है
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    ममता पर बरसे PM, बोले- दीदी की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता पूरा देश देख रहा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा गठबंधन पर तीखा हमला किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मायावती को आपकी नहीं बल्कि कुर्सी की चिंता है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वो महामिलावटी जो महीनेभर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे, वो आज बौखलाए हैं. उनकी पराजय पर देश ने मुहर लगा दी है. उत्तर प्रदेश ने तो इनका सारा गुणा गणित ही बिगाड़ दिया है. देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई पहले दिन से जानता है कि मोदी हटाना तो मात्र एक बहाना था साल में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है. चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है. जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, मुझे लगा बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कुछ महीने पहले जब पश्चिम मिदनापुर में मेरी सभा थी तो वहां TMC के गुंडों द्वारा अराजकता फैलाई गयी थी. इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हट जाना पड़ा था.’ बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘TMC के गुंडों की ये दादागीरी परसों रात भी देखने को मिली है. परसों कोलकाता में भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान TMC के गुंडों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया. ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए. सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही है. दीदी का रवैया तो मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब इसे पूरा देश भी देख रहा है.’

    सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम ने कहा, ‘मोदी हटाओ का नारा तो महामिलावटियों का बहाना था, असल में इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था, इसलिए ये कोशिश कर रहे हैं कि देश में जैसे-तैसे खिचड़ी सरकार बन जाए. ये एक मजबूर सरकार चाहते थे, जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से ब्लैकमेल कर सकें. उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन किया. लखनऊ में AC कमरें में बैठकर तो डील हो गयी, लेकिन जमीन से कटे हुए ये नेता अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए.’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब बुआ हो या बबुआ हो, इन लोगों ने खुद को गरीबों से इतना दूर कर लिया है, इन्होने अपने आसपास पैसे की, वैभव की और अपने दरबारियों की इतनी बड़ी दीवार खड़ी कर ली है की अब इन्हें गरीबों का दुःख नजर नहीं आता. कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक दलित बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था. वहां बहन जी के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चल रही है. कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिगो की तीन दिन की समर सेल, महज 999 रुपये से टिकट शुरू
    Next Article फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.