Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के इस जिले की डीएम साहिबा की गाय हुई बीमार, उपचार करने सात डॉक्टरों की टीम तैनात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के इस जिले की डीएम साहिबा की गाय हुई बीमार, उपचार करने सात डॉक्टरों की टीम तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की डीएम साहिबा की गाय बीमार होने का मामला सामने आया है. उनकी गाय बीमार हो गई तो सात डॉक्टरों की टीम देखरेख के लिए लगा दी गई है. टीम गठन का पत्र वायरल होने से प्रशासन में हड्कंप मच गया. डीएम ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद सीवीओ की मनमानी बताई है. षड्यंत्र और दूषित मानसिकता का हवाला दिया है.
    कार्यवाहक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी का 9 जून के आदेश का पत्र वायरल हुआ है. इसमें प्रतिदिन के हिसाब से पशु चिकित्साधिकारी भिटौरा डॉ. मनीष अवस्थी, ऐरायां के डॉ. भुवनेश कुमार, उकाथू के डॉ. अनिल कुमार, गाजीपुर के डॉ. अजय कुमार दुबे, मलवां के डॉ. शिवस्वरूप, असोथर के डॉ. प्रदीप कुमार, हसवा के डॉ. अतुल कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीएम की गाय की चिकित्सा के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम की ड्यूटी लगाई गई है. यह डॉक्टर सनगांव के डॉ. दिनेश कुमार को ड्यूटी के बाद फोन पर जानकारी देंगे. किसी की अनुपस्थिति पर उस दिन का काम डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया दमापुर कार्यभार देखेंगे. कार्य में शिथिलता नहीं बरतने की चेतावनी भी दी गई है.

    मनमाने तरीके से हुआ है आदेश : डीएम

    डीएम अपूर्वा दुबे ने इस मामले में बताया कि उनके द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. कार्यवाहक सीवीओ ने मनमाने तरीके से आदेश किया है. आदेश की जांच की गई. दूसरे दिन आदेश निरस्त किया गया है. उन्हें आदेश की प्रतिलिपि भी नहीं भेजी गई है. षडय़ंत्र और दूषित मानसिकता से काम किया गया है. यह पत्र ट्विटर के जरिए उनके संज्ञान में आया है. एडी प्रयागराज को सीवीओ और कार्यवाहक सीवीओ के लिए पत्राचार किया गया है. उनकी कार्यशैली पहले से अच्छी नहीं है. कई बार चेतावनी दी जा चुकी है.

    डीएम ने डांटा, सीवीओ को अटैक पड़ा

    महकमे में चर्चा है कि तीन दिन पहले मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरडी अहिरवार को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई थी. इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वह कानपुर में एडमिट हो गए. उसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का प्रभार डॉ. एसके तिवारी को मिल गया. डॉ. तिवारी ने डीएम के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए यह पत्र जारी कर दिया. डॉ. अहिरवार और डॉ. तिवारी के बीच भी अक्सर तनातनी रहती है. डॉ. तिवारी वरिष्ठ होने के बावजूद डॉ. अहिरवार के अधीनस्थ कार्यरत हैं. विवाद का एक कारण यह भी हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL मीडिया राइट्स के लिए 40 हजार करोड़ के पार पहुंची बोली, वायकॉम-18, सोनी, जी समेत 7 कंपनियां ऑक्शन में शामिल
    Next Article चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव: लागू किया जाए एक उम्मीदवार एक सीट का नियम

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.