Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियंस के खिताब दांव पर, उलट फेर की संभावना प्रबल
    Breaking News झारखंड

    स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियंस के खिताब दांव पर, उलट फेर की संभावना प्रबल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियंस के खिताब दांव पर, उलट फेर की संभावना प्रबल

    निजाम खान

    जामताड़ा: झारखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जामताड़ा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 10 से 12 जून तक स्थानीय गाँधी मैदान में आयोजित “10वीं सीनियर स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप – महमूद आलम मेमोरियल कप” के दूसरे दिन का समाचार मिलने तक प्रतियोगिता के लीग राउंड में 11 मुकाबले सम्पन्न हो चुके थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पहले मुकाबले में जहाँ गोड्डा ने मेजबान जामताड़ा को 11 रन की शिकस्त दी थी वहीं दूसरे मैच में दुमका ने लोहरदगा को, तीसरे मैच में गढ़वा ने राँची को, चौथे मुकाबले में देवघर ने धनबाद को, पांचवें में राँची ने हजारीबाग को, छठे मैच में हजारीबाग ने गोड्डा को, सातवें मुकाबले में दुमका ने बोकारो को, आठवें में मेजबान जामताड़ा ने गढ़वा को, नौवें मुकाबले में धनबाद ने लोहरदगा को, दसवें मैच में गोड्डा ने राँची को तथा ग्यारहवें मुकाबले में गढ़वा ने हजारीबाग को शिकस्त देकर नॉक आउट राउंड के लिए अपनी सम्भावना बरकरार रखा। मैच में अंपायरिंग गोड्डा के मनीष कुमार सिंह, धनबाद के मोहम्मद सरफराज अहमद व राज कुमार महतो तथा देवघर के घनश्याम राणा ने की। समाचार प्राप्त होने तक दुमका एवं देवघर के बीच मुकाबला जारी था। श्री दुबे के अनुसार जामताड़ा की धरती पर आने वाले परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। राँची और लोहरदगा जैसे पूर्व के विजेताओं का दबदबा तोड़ किसी नए चैंपियन के सर पर ताज की प्रबल संभावना नज़र आ रही है। इस अवसर पर झारखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव अजय कुमार साव, उपाध्याय सी.बी. तिवारी, उपाध्यक्ष सह चैंपियनशिप टेक्निकल डायरेक्टर सुरजीत झा, आयोजन सचिव विपिन चन्द्र दुबे, चीफ अम्पायर मोहम्मद साकिब आलम, टेनिस बॉल क्रिकेट के देवघर जिला सचिव संजीव कुमार झा, दुमका जिला सचिव संदीप कुमार जय, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा आदि उपस्थित थे। जेटीबीसीए के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा की जामताड़ा की मेजबानी में पहली बार आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टेट चैंपियनशिप में सब कुछ बहुत अच्छा गुजर रहा है। मेजबानी से सभी प्रतिभागी संतुष्ट हैं। यहाँ के दर्शक भी प्रबुद्ध और खेल-खिलाड़ी को चाहने वाले हैं। मीडिया ने भी अपने पेज और वॉल पर अपेक्षित कवरेज दिये।
    इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन की ओर ले जाने में मुख्य रूप से हेमंत झा , मनोज सिन्हा ,भास्कर चांद ,राहुल सिंह , सादिक अंसारी , इम्तियाज अंसारी , सौरभ झा ,मंटू पंडित ,नवीन डोकानिया, बापी दत्ता , अजय पांडे, मुकेश यादव ,सोगत माहता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया
    Next Article साक्ची गुरदुवरा के वोटर लिस्ट से मेरे नाम के आगे से भाटिया हटाया जाए :जमशेदपुरी

    Related Posts

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.