Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 40 हजार के ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों की संख्या
    Breaking News Headlines

    देश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 40 हजार के ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नये मामलों में उछाल देखा जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 8,329 नए केस सामने आए, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर 4216 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41 प्रतिशत है. देश में कुल केस 4,32,13,435 है.

    पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 4,103 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र में देखी गई है. यहां सक्रिय केसों में 1758 की वृद्धि हुई है. दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 1109 एक्टिव केस बढ़े हैं. इसके बाद कर्नाटक में 297 और दिल्ली में 234 के अलावा बाकी राज्यों में आंकड़ा दहाई के अंकों में है.कोरोना के मामले में भारत की रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कुल 4,216 मरीज ठीक हुए हैं. इन्हें मिलाकर अब तक देश में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 4,26,48,308 हो गई है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1323 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए, उसके बाद केरल में 1301, दिल्ली में 419 और हरियाणा-महाराष्ट्र में 228-228 लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की. कोरोना से मौतों की बात करें तो सरकारी रिकॉर्ड में वैसे तो 10 मौतें दर्ज की गई हैं, लेकिन इनमें से 5 ही पिछले 24 घंटों के अंदर हुईं. दिल्ली में 2 लोगों की जान कोरोना का वजह से गई.
    इसके अलावा यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश में 1-1 व्यक्ति को मौत कोरोना से हुई. बाकी 5 मौतें केरल की हैं, जो पिछले दिनों हुई थीं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 3,44,994 टेस्ट किए गए. अब तक कुल 85.45 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. वैक्सीनेशन का आंकड़ा देखें तो 1,94,92,71,111 डोज लोगों को दी जा चुकी हैं, जिसमें से पिछले 24 घंटे में 15,08,406 टीके लगाए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने जीतीं 9 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस और राजस्थान में बीजेपी को लगा झटका
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 18 साल पहले चिकित्सीय लापरवाही से हुई महिला की मौत पर डॉक्टर परिजनों को दे 25 लाख

    Related Posts

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.