Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने जीतीं 9 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस और राजस्थान में बीजेपी को लगा झटका
    Breaking News Headlines राजनीति

    चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने जीतीं 9 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस और राजस्थान में बीजेपी को लगा झटका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं. आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विभिन्न दलों के 41 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है. जबकि हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 16 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 5, शिवसेना और एनसीपी ने 1-1 सीटें जीतने में कामयाबी पाई है.

    हरियाणा और राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में 2 मीडिया दिग्गजों की अचानक एंट्री ने और कर्नाटक में संख्या नहीं होने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) द्वारा चौथी सीट के लिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला तथा महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के एक अतिरिक्त उम्मीदवार खड़ा करने के फैसले ने इन 4 राज्यों में राज्यसभा की 16 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कराना अनिवार्य कर दिया था.
    राज्य सभा चुनावों में राजस्थान में राज्यसभा की 4 खाली सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें से कांग्रेस के 3 तथा भाजपा के 1 उम्मीदवार को जीत मिली. वहीं निर्दलीय सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा. वहीं हरियाणा में बड़ा उलटफेर हुआ है, यहां 2 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने जीत हासिल की है.

    इसके अलावा कर्नाटक में राज्यसभा की 4 खाली सीटों के लिए हुए चुनाव में 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 3 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई है. कर्नाटक की चौथी राज्य सभा सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा ने 1-1 अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस ने पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश और मंसूर अली खान को मैदान में उतारा था. भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता जग्गेश और कर्नाटक के एमएलसी लहर सिंह सिरोया को अपना उम्मीदवार बनाया था. भाजपा निर्दलियों की मदद से अपने तीसरे उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने में सफल रही. इस तरह कर्नाटक में भाजपा से निर्मला सीतारमण, जग्गेश और लहर सिंह सिरोया राज्यसभा सदस्य सांसद निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस से जयराम रमेश राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. जेडीएस को खाली हाथ रहना पड़ा.

    सबसे दिलचस्प नतीजे महाराष्ट्र के रहे. यहां राज्यसभा की 6 खाली सीटों के लिए चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान थे, जिसमें से भाजपा 3 सीटों पर जीतने में सफल रही है, जबकि शिवसेना के उम्मीदवार संजय पंवार को अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव में शिवसेना को 1, कांग्रेस को 1 तथा एनसीपी को 1 सीट पर सीट हासिल हुई है. भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक, शिवसेना के संजय राउत, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी तथा एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को जीत मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा पर स्नान करने गए 10 लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत
    Next Article देश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 40 हजार के ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों की संख्या

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.