विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड प्रभारी को विधानसभा किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद पत्रिका हमेशा सच के साथ खड़ा हुआ है भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखता रहा है निजाम एक साहसी, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार है:विधानसभा अध्यक्ष
प्रभारी निजाम खान ने कहा विधानसभा अध्यक्ष एक आदर्श नेता है
जामताड़ा: गुरुवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी सह राष्ट्र संवाद बिहार-झारखंड प्रभारी निजाम खान को नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरुवा स्थित अपने आवास पर विधान सभा डायरी भेंट कर सम्मानित किया| मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार निजाम खान एक साहसी, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकार है| जो बड़े ही वेवाक तरीके से समाज की अच्छाई व बुराई को अपने कलम के जरिए लोगों के समक्ष रखते हैं|समाज में ऐसे पत्रकारों की आवश्यकता है| कहा पत्रकारों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहता है, लेकिन उनके बावजूद भी वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में पीछे नहीं हटते हैं |चाहे कितनी भी गर्मी हो, वारीष हो या मेघ का गर्जन हो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार अपना दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहता है| वही राष्ट्र संवाद के विषय में कहा कि राष्ट्र संवाद पत्रिका हमेशा से ही सच के साथ खड़ा हुआ है सच को प्रकाशित करते रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखते रहा है |वह निजाम खान को विधानसभा डायरी भेंट में मिलते ही चेहरे पर मुस्कान देखी गई| निजाम ने विधानसभा अध्यक्ष को तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा विधानसभा अध्यक्ष में जरा-सा भी घमंड नहीं है| सीधा सादा जीवन व्यतीत करते हैं| ऐसे नेता को आदर्श नेता कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है|