Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्दयी मां: होमवर्क नहीं किया तो चिलचिलाती धूप में हाथ-पैर बांध छत पर 5 साल की बेटी को फेंका
    Breaking News Headlines

    निर्दयी मां: होमवर्क नहीं किया तो चिलचिलाती धूप में हाथ-पैर बांध छत पर 5 साल की बेटी को फेंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिल्ली में 5 वर्षीय बच्ची चिलचिलाती धूप में छत पर पड़ी हुई है और उसके हाथ पीछे से बंधे हुए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना दो जून को शहर के खजूरी खास इलाके में हुई. बच्ची के साथ मां के बुरे बर्ताव पर दिल्ली पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

    उन्होंने कहा कि लड़की होमवर्क नहीं कर रही थी, इसलिये उसकी मां ने उसके हाथ-पैर बांध दिये और उसे छत पर छोड़ आई. दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है.

    पड़ोस की एक महिला ने बनाया वीडियो

    दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी पहचान और परिस्थितियों का पता लगाने के लिये हर संभव प्रयास किये. लड़की के परिवार की पहचान कर ली गई है और उचित कार्रवाई शुरू की जा चुकी है. पड़ोस के एक घर से बनाई गई वीडियो में लड़की को मदद के लिये चीखते सुना जा सकता है. वह खुद को खोलने की भी कोशिश करती दिख रही है.

    25 सेकेंड का वीडियो वायरल

    लगभग 25 सेकेंड की यह वीडियो बनाने वाली महिला ने दावा किया कि बच्ची की मां ने उसके हाथ-पैर बांधे और दोपहर करीब दो बजे उसे चिलचिलाती धूप में छत पर छोड़कर चली गई. पुलिस ने खजूरी खास इलाके में इमारत की पहचान कर लड़की के परिवार का पता लगा लिया. पूछताछ की जा रही है और परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीम इंडिया को झटका: केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी
    Next Article कुएं में गैस रिसाव से 3 सगे भाईयों सहित पांच की मौत, सफाई के लिए उतरे थे

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.