Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे, लिखा-भक्ति जाति-पाति नहीं देखती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे, लिखा-भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा में कृष्ण भक्ति के मशहूर रहे भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले रसखान को कृष्ण भक्ति और देश की मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। उनका मूल नाम सैयद इब्राहिम खान था, लेकिन उनकी पहचान रसखान के तौर पर ही की जाती है। योगी आदित्यनाथ ने रसखान की समाधि पर पहुंचकर विजिटर बुक में अहम टिप्पणी दर्ज की। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, ‘भक्ति जाति-पाति नहीं देखती।’ समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि वे यहां साप्ताहिक तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आ सकें।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान रसखान और ताज बीबी की समाधियों के सौंदर्यीकरण के लिए अफसरों की तारीफ की। ताज बीबी भी कृष्ण की भक्त थीं। वह मुगल बादशाह अकबर की मुस्लिम पत्नी थीं, लेकिन उनकी आस्था कृष्ण में बहुत गहरी थी। रसखान युवावस्था में ही कृष्ण की भक्ति में रम गए थे और फिर पूरी जिंदगी ही वृंदावन में रहे। जीवन के आखिरी दौर में वह वैष्णव मत अपना चुके थे। दो दिनों के अपने मथुरा दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा की। इसके अलावा कृष्ण जन्मभूमि का भी दौरा किया।
    इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे मथुरा में चल रहे विधवाश्रमों में रहने वाली महिलाओं के लिए काम करें। उन्हें कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इस बात पर ध्यान दें। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने रसखान की समाधि का ऐसे वक्त में दौरा किया है, जब कानपुर में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में बवाल हुआ था। इसके अलावा देश भर में इस मुद्दे पर बहस चल रही है और सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर चिंताई जताई जा रही है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमसाज के दौरान ब्रिटिश महिला से गोवा में रेप, पति संग गई थी गोवा घूमने
    Next Article रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट .50% की बढ़ोतरी के साथ किया 4.90%, लोन मिलेंगे महंगी दरों पर

    Related Posts

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    June 23, 2026

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.