Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में सियासी संकट के साथ अब पैसों की भी किल्लत, घर-घर जाकर दान मांगने की तैयारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस में सियासी संकट के साथ अब पैसों की भी किल्लत, घर-घर जाकर दान मांगने की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक कांग्रेस सियासी संकट के साथ आर्थिक मुश्किलों से भी घिरती जा रही है। खबर है कि पार्टी बड़े स्तर पर फंड की कमी का सामना कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी रुपयों की कमी को दूर करने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के रास्ते पर भी चलने की तैयारी कर रही है। भारतीय चुनाव आयोग में दाखिल हुई ऑडिट रिपोर्ट में भी बताया गया था कि कांग्रेस की आय 2020-21 में 58 फीसदी से ज्यादा कम हो गई है।

    कांग्रेस धन की कमी का सामना कर रही है। इससे निपटने के लिए पार्टी वाम दल के केरल मॉडल को अपनाने की भी तैयारी कर रही है। इस मॉडल के तहत वाम दल डोर-टू-डोर अभियान चलाता है, जिसके तहत बड़े स्तर पर घर-घर पहुंचकर धन जुटाया जाता है। साथ ही दानदाताओं को इसके बदले में पर्ची भी दी जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हुए चिंतन शिविर में भी CPI के मॉडल को लेकर चर्चा की गई थी। केरल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रमेश चेन्नीथला ने इस मॉडल को अपनाने का प्रस्ताव रखा था। खबर है कि सत्र के दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संसाधन जुटाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    रिपोर्ट में पार्टी सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसे किस तरह लागू किया जाएगा और फंड मैनेजमेंट और इसमें पार्दर्शिता जैसे कुछ मुद्दे हैं। इसपर विचार किया जा रहा है कि और टास्क फोर्स 2024 की बैठकों में चर्चा की जाएगी।’ ECI में दाखिल ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में कांग्रेस की आय 285.7 करोड़ रुपये थी। जबकि, इससे पहले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 682.2 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पार्टी की आय 918 करोड़ रुपये थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, खासतौर से अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी पर आर्थिक मार ज्यादा पड़ी है। पटेल अपने कॉर्पोरेट और अन्य कॉन्टैक्ट्स की मदद से पार्टी फंडिंग का काम संभालते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आर्थिक मोर्चा देखते हैं, लेकिन मोदी सरकार में कांग्रेस की आय काफी कम हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में आया नया मोड़, मस्जिद कमेटी के खिलाफ थाने में की गई शिकायत
    Next Article जातीय जनगणना पर घमासान: बीजद ने कहा अगर केंद्र सरकार नहीं मानी तो उड़ीसा सरकार करायेगी सर्वेक्षण

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.