Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज अखिलेश यादव ने साधे एक तीर से कई निशाने
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज अखिलेश यादव ने साधे एक तीर से कई निशाने

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को समर्थन देकर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।कहा जा रहा है कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को जमानत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के इनाम के तौर पर उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी सपा के समर्थन से ही सिब्बल उच्च सदन में पहुंचे थे। आइए जानते हैं कि किन वजहों से एक बार फिर अखिलेश ने सिब्बल पर भरोसा जताया है।

    करीब ढाई साल तक सीतापुर जेल में बंद रहे रामपुर के नेता आजम खान सपा और इसके अध्यक्ष से नाराज बताए जाते हैं। खुद आजम खान नाराजगी पर खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह कपिल सिब्बल को राज्यसभा जाते देखना चाहते हैं। सिब्बल की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं है। यदि सपा उन्हें राज्यसभा भेजती है तो उन्हें (आजम) सबसे ज्यादा खुशी होगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। इसमें एक लक्ष्य आजम के दर्द पर मरहम लगाने की भी है। अब संभव है कि कपिल सिब्बल अखिलेश व आजम में बनी दूरी को पाटे और आजम खां को इधर-उधर जाने की जरा भी संभावना को खत्म कराएं।
    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कपिल सिब्बल ने जिस तरह सीएए-एनआरसी, बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद, तीन तलाक, बुलडोजर, हिजाब जैसे मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से वकालत की, उससे मुस्लिम समाज में उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि कपिल सिब्बल के आने से अल्पसंख्यक वोटर्स भी खुश होंगे, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का खुलकर साथ दिया है। ऐसे में पार्टी ने इस कदम से उन्हें संदेश देने की कोशिश की है कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ खड़े होने वालों का पार्टी सम्मान करती है।कपिल सिब्बल दिल्ली की राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। लगभग सभी दलों के नेताओं से उनका अच्छा संपर्क है। सपा को उम्मीद है कि कपिल सिब्बल दिल्ली की राजनीति में अपने संपर्कों से पार्टी को अहमियत दिलाएं। कपिल सिब्बल ने नामांकन के बाद यह भी कहा कि वह सभी दलों को मोदी के खिलाफ एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
    वर्ष 2017 में जब सपा परिवार में अंतर्कलह चरम पर थी तब पार्टी सिंबल साइकिल को लेकर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव दोनों ने चुनाव आयोग में दावा किया था। उस वक्त कपिल सिब्बल ने अखिलेश की तरफ से पैरवी की थी। सब जानते हैं कि चुनाव आयोग ने साइकिल चिन्ह अखिलेश को आवंटित कर दिया। कुछ ही दिनों बाद मुलायम सिंह भी पूरी तरह बेटे अखिलेश के साथ आ गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा का जलस्तर लगातार हो रहा कम, स्नान और आचमन के लिए भी शुद्ध जल नहीं मिल रहा
    Next Article कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश करते 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.