Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान रॉयल्स ने पहुंची प्लेऑफ में, हार के साथ चेन्नई की विदाई
    Breaking News Headlines

    राजस्थान रॉयल्स ने पहुंची प्लेऑफ में, हार के साथ चेन्नई की विदाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए. इसके बाद राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह चेन्नई की हार के साथ सीजन से विदाई हुई.

    राजस्थान ने 14 मैचों में 9वीं जीत दर्ज की और 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया. राजस्थान रॉयल्स की अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 24 मई को खेले जाने वाले पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी.
    राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का जड़ा. उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 40 रन का योगदान दिया. उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई. चेन्नई के लिए प्रशांत सोलंकी ने 2 विकेट लिए जबकि सिमरजीत सिंह, मिचेल सैंटनर और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला.

    151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर (2) के रूप में लगा. उन्हें सिमरजीत सिंह ने पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मोईन ने लपका. इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े. इस साझेदारी को मिचेल सैंटनर ने पारी के 9वें ओवर में तोड़ा और तीसरी गेंद पर संजू को कैच कर लिया. फिर देवदत्त पडिक्कल (3) को मोईन अली ने बोल्ड किया जिससे राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 76 रन हो गया. यशस्वी टीम के 104 के स्कोर पर पवेलियन लौटे, उन्हें प्रशांत सोलंकी ने मथीशा पथिराना के हाथों कैच कराया. फिर शिमरोन हेटमायर भी खास नहीं कर सके और सोलंकी के पारी के 17वें ओवर में डेवोन कॉनवे को कैच थमा बैठे.

    इससे पहले अनुभवी मोईन अली की 57 गेंद में 93 रन की पारी के दम पर चेन्नई ने 6 विकेट पर 150 रन बनाए. मोईन ने दूसरे विकेट के लिए डेवोन कॉनवे के साथ 83 रन की साझेदारी की. उन्होंने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ 5वें विकेट के लिए 51 रन जोड़े. मोईन ने अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए.

    चेन्नई की टीम ने पावरप्ले में ही 1 विकेट पर 75 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने अपनी टीम की वापसी कराई. स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके. ओबेड मैकॉय ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 विकेट मिला. पहले गेंदबाजी का न्योता मिलने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में ही ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (2) को विकेटकीपर कप्तान संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया.

    पावरप्ले के बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगाया. आठवें ओवर में अश्विन ने कॉनवे को lbw आउट किया. अगले ओवर में मैकॉय ने एन जगदीशन (1) को चलता किया. टीम में वापसी करने वाले अंबाती रायुडू (3) कुछ खास नहीं कर पाए और स्लिप में देवदत्त पडिक्कल ने चहल की गेंद पर उनका शानदार कैच लपका.

    इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सैमसन ने 2 जीवनदान दिए. सैमसन ने चहल और फिर मैकॉय की गेंद पर उनका कैच टपकाया. धोनी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बटलर को कैच थमा बैठे. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मैकॉय ने मोईन की शानदार पारी का अंत किया. इस ओवर में चेन्नई की टीम सिर्फ 4 रन बना पाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक डॉ. इरफान अंसारी के बड़े बेटे कृष अंसारी के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article देश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, फिर मिले दो हजार ज्यादा नये मामले

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.