Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जिले में द्वितीय चरण का मतदान हुआ संपन्न
    Breaking News झारखंड

    निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जिले में द्वितीय चरण का मतदान हुआ संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जिले में द्वितीय चरण का मतदान हुआ संपन्न

    जामताड़ा: 19 मई को द्वितीय चरण के मतदान समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आज द्वितीय चरण में जामताड़ा जिला अंतर्गत 03 प्रखंडों नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर) एवं फतेहपुर में मतदान निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली । उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सुगमतापूर्वक मतदान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंचायत चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों, पुलिस बलों को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर धन्यवाद दिया।उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जामताड़ा जिला अंतर्गत 03 प्रखंडों नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर) एवं फतेहपुर में प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक मतदान किया गया जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि नारायणपुर में अपराह्न 03:00 तक हुए मतदान के उपरांत कुल 73.41 प्रतिशत, करमाटांड़ (विद्यासागर) में 76.24 प्रतिशत एवं फतेहपुर में 75.80 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं कुल मतदान 74.89 प्रतिशत हुआ।
    मतदान समाप्ति के उपरांत सभी मतपेटिकाओं को नर्सिंग कॉलेज दुलाडीह स्थित बनाए गए वज्र गृह सह मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्राप्त किया जा रहा है।

    22 मई को होगी मतगणना: 22 मई प्रातः 08 बजे से मतगणना शुरू किया जाएगा जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने करमाटांड़ प्रखंड के पट्टाजोरिया पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
    Next Article अंकित आनंद ने छोटा गोविंदपुर के भोला बगान और हाट बाज़ार में चलाया जनसंपर्क, कहा – ‘जाति नहीं भगवा ही मेरी पहचान

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.