Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 कांडों का किया खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 कांडों का किया खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सराइकेला पुलिस ने गोली कांड का किया खुलासा चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

    सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा पत्नी ही निकली आरोपी

    सरायकेला पुलिस ने बीते 17 मई की रात थाना क्षेत्र के तेलीसाई में हुए गोलीकांड मामले का खुलासा करते हुए चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम चंदन महतो, गोपाल महतो, गुरु प्रसाद महतो और रोनित भोल बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्त में आए चंदन महतो के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल जप्त किया है. वहीं गोपाल महतो के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा गोली जप्त किया है, जबकि गुरु प्रसाद महतो के पास से दो जिंदा गोली और मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या JH 22B- 8271 बरामद किया है. वहीं रोनित के पास से एक मोबाइल जप्त किया है. इसके अलावा घटनास्थल से फायरिंग किया हुआ खोखा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि घटना के 24 घंटे के भीतर प्रोफेशनल तरीके से पुलिस ने कांड का उद्भेदन कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. उन्होंने बताया कि सभी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों के बीच दहशत फैलाना तथा वर्चस्व कायम करना था. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए चारों अपराधियों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है. सभी अपराध की दुनिया में नए हैं, और दहशत फैलाकर वर्चस्व कायम करना चाहते थे.

    आनंद प्रकाश (एसपी)

    सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा पत्नी ही निकली आरोपी
    सरायकेला- खरसावां पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय के समीप झोपड़ी नुमा घर में बुधवार को हुए 55 वर्षीय करमू मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर मृतक की पत्नी मानी मुंडा उसके प्रेमी राजेश रजक एवं अन्य सहयोगी सुशील सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक का राशि मोबाइल फोन आदि बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्त में आई मृतक की पत्नी मानी मुंडा मृतक की दूसरी पत्नी है. उसने अपने प्रेमी राजेश रजक जो मृतक का स्टाफ था के साथ मिलकर एक अन्य सहयोगी सुशील सरदार के सहयोग से प्लास्टिक के रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी थी. इस दौरान मृतक के 7 साल के पोता कर्म मुंडा को भी लेकर भाग गए थे. सरायकेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू जगुसलाई मण्डल ने होल्डिंग टैक्स के खिलाफ नगरपालिका दिया ज्ञापन
    Next Article हुतात्मा पंडित नाथूराम गोडसे की जयंती भारत एवं विदेशों में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.