Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने छोड़ी पार्टी
    Breaking News Headlines राजनीति

    आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने छोड़ी पार्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अजय ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्ध सैनिकों, बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं.

    अजय कोठियाल के पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद फिलहाल आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. अजय कोठियाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा है.
    इस साल हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आप के टिकट पर कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमाया था. हालांकि इस दौरान उनकी करारी हार हुई थी और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे. उन्हें केवल 6161 वोट मिले थे, जो कि कुल मतों के केवल 10.33 प्रतिशत थे.

    वहीं अजय कोठियाल के साथ ही आप के कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से खफा होकर भूपेश उपाध्याय ने ये कदम उठाया है.

    अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद कहा था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे शहर से लेकर गांवों तक बेटियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन करवाएंगे जिसमें उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा था कि इन शिविरों में विशेष ट्रेनर की ओर से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे वे विषम परिस्थितियों में खुद की मदद कर सकें.
    कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 आतंकवादियों को ढेर किया था, जिसके बाद वे चर्चा में आए थे. वे टिहरी गढ़वाल के गुरदासपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने दो बार एवरेस्ट फतह किया है. साथ ही एवरेस्ट के कई अभियानों का भी नेतृत्व किया है. केदारनाथ पुनर्निर्माण के दौरान भी उनकी भूमिका काफी सक्रिय रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर बढ़े घरेलू एलपीजी गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर, कमर्शियल एलपीजी भी 8 रुपये महंगी हुई
    Next Article आजसू जगुसलाई मण्डल ने होल्डिंग टैक्स के खिलाफ नगरपालिका दिया ज्ञापन

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.