Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रसिद्ध वयोवृद्ध कपास व्यापारी सुरेश भाई कोटक की अध्यक्षता में भारतीय कपास परिषद के गठन की हुई घोषणा
    Headlines राष्ट्रीय

    प्रसिद्ध वयोवृद्ध कपास व्यापारी सुरेश भाई कोटक की अध्यक्षता में भारतीय कपास परिषद के गठन की हुई घोषणा

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री  पीयूष गोयल ने एक प्रसिद्ध वयोवृद्ध कपास व्यापारी  सुरेश भाई कोटक की अध्यक्षता में भारतीय कपास परिषद के गठन की घोषणा की है। परिषद में वस्त्र मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारतीय कपास निगम और कपास अनुसंधान संस्थान का प्रतिनिधित्व रहेगा। प्रस्तावित परिषद की पहली बैठक 28 मई 2022 को निर्धारित की गई है। परिषद इस क्षेत्र में ठोस सुधार लाने के लिए चर्चा, विचार-विमर्श और एक मजबूत कार्य योजना तैयार करेगी। इस बैठक में वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, वस्त्र सचिव और कृषि सचिव भी उपस्थित थे।
    बैठक में, कपास और धागे के मूल्य में तत्काल आधार पर कमी के लिए विभिन्न वर्गों के विचारों और सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि मौजूदा मौसम में अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि की समस्या से निपटा जा सके। बैठक में यह बताया गया कि कपास की उत्पादकता देश में सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि देश में कपास की खेती के लिए सबसे अधिक क्षेत्र उपलब्ध होने के बावजूद कपास का उत्पादन कम होता है। मंत्री ने कपास की खेती करने वाले किसानों की उत्पादकता में सुधार लाने के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
    बैठक को संबोधित करते हुए, पीयूष गोयल ने सरकार को हस्तक्षेप करने के लिए दबाव डाले बिना, प्रतिस्पर्धा और अधिक मात्रा में लाभ कमाने की बजाय सहयोग की भावना से कपास और धागे के मूल्य की समस्या को हल करने के लिए सभी हितधारकों को एक स्पष्ट और जोरदार संदेश दिया क्योंकि इससे कपास के मूल्य श्रृंखला पर दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है।
    उन्होंने इस महत्वपूर्ण मोड़ पर आउट ऑफ बॉक्स सोच के माध्यम से पिछड़े और अगड़े के एकीकरण में लगे हितधारकों को हर संभव समर्थन देने के अलावा, कपास मूल्य श्रृंखला का सबसे कमजोर हिस्सा, कपास की खेती करने वाले किसानों की स्थिति मज़बूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार कपास की खेती करने वाले किसानों, कताई करने वालों और बुनकरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 30 सितंबर 2022 तक लदान के बिल जारी होने वाले आयात अनुबंधों पर आयात शुल्क से छूट के लिए कताई क्षेत्र की मांग पर सक्रिय रूप से विचार करने का आश्वासन दिया, जिससे मौजूदा कपास की कमी और लॉजिस्टिक्स मुद्दों को हल किया जा सके।
    श्री गोयल ने कताई और व्यापारिक समुदाय से यह भी अपील की कि पहले घरेलू उद्योग को कपास और सूत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें और केवल अधिशेष कपास और धागे को निर्यात करने के लिए भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि निर्यात घरेलू उद्योग की कीमत पर नहीं होना चाहिए जो देश में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में आयोजित होने जा रहा है “नई शिक्षा नीति 2020: रणनीतियां और अवसर” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
    Next Article पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी आवश्यक जानकारीयां

    Related Posts

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.