Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के हनुमानगढ़ में विहिप नेता पर जानलेवा हमला: इलाके में भारी पुलिस तैनात, इंटरनेट बंद
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में विहिप नेता पर जानलेवा हमला: इलाके में भारी पुलिस तैनात, इंटरनेट बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में विश्व हिंदू परिषद नोहर के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण पर कुछ युवकों ने घातक हमला कर दिया. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. सहारण की गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया है.

    वहीं इस घटना के बाद उनके समर्थक और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने देर रात को रावतसर-नोहर मार्ग पर जाम लगा दिया. हालात को देखते हुये जिला प्रशाासन ने गुरुवार को सुबह नोहर, भादरा और रावतसर इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया है. बीकानेर संभागीय आयुक्त और आईजी सहित जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने नोहर में डेरा डाल दिया है. कस्बे में फ्लैग मार्च किया जा रहा है.
    नोहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश जांगिड़ ने बताया कि सतवीर सहारण बुधवार देर रात को रामदेव मंदिर के बाहर खाली जगह पर बैठे रहने वाले समुदाय विशेष के युवकों से समझाइश करने गए थे. वहां पर युवकों ने सहारण पर हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर सहारण को पहले नोहर के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से उनको प्राथमिक उपचार देकर हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया.

    वहीं सहारण के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है. हनुमानगढ़ में भी सहारण की स्थिति में सुधार नहीं होता देखकर उनको तत्काल बीकानेर के लिये रेफर कर दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष पर हमले से उनके समर्थक और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. उन्होंने देर रात को रावतसर-नोहर मार्ग पर जाम लगा दिया. उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये हमला करने वाले 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया. वहीं जाम लगाने वाले 27 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है.
    घटना के बाद प्रशासन भी एक्शन में आ गया और उसने हनुमानगढ़ जिले के नोहर, भादरा और रावतसर इलाके में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी. नोहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. दूसरी तरफ मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर विहिप और बजरंग दल ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के राजगढ़ में दो पक्षों के बीच भारी बवाल: मकान में लगाई आग, प्रशासन की गाडिय़ों में हुई तोडफ़ोड़
    Next Article सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल ,धनबाद पीएमसीएच रेफर

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.