Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के राजगढ़ में दो पक्षों के बीच भारी बवाल: मकान में लगाई आग, प्रशासन की गाडिय़ों में हुई तोडफ़ोड़
    Breaking News Headlines

    एमपी के राजगढ़ में दो पक्षों के बीच भारी बवाल: मकान में लगाई आग, प्रशासन की गाडिय़ों में हुई तोडफ़ोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों देर रात दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ. एक मकान को आग लगा दी गई. विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे राजगढ़ एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी गई. इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और गुना , सीहोर से फोर्स बुलाकर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

    वहीं देर रात में भोपाल रेंज के आईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंच गए. राजगढ़ जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर करेड़ी गांव में रहने वाले आल्लावेली और पूर्व सरपंच मोहन वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. बुधवार शाम मोहन गांव से राजगढ़ जा रहा था. गांव से थोड़ी दूर अल्लावेली के बेटे गोलू और असलम ने मोहन को रोक लिया. असलम ने मोहन से गाली गलौच कर दी और फिर दोनों भाइयों ने मोहन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. मोहन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने मोहन के घर ख़बर दी. मोहन का भाई होकम चंद वर्मा वहां पहुंचा तो अल्लावेली और उसके बेटे अलसम, गोलू सहित अन्य लोगों ने होकम के साथ भी मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में होकम भी घायल हो गया, जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया.
    मोहन और होकम के मारपीट की घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. नाराज़ भीड़ ने अल्लावेली के घर में आग लगा दी और वहां खड़ी 3 बाइक और कार के कांच तोड़ दिए. गांव में बवाल की खबर लगते ही राजगढ़ से पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो नाराज़ लोगों ने खिलचीपुर एसडीएम पल्लवी वैद्य, राजगढ़ तहसीलदार और राजगढ़ कोतवाली थाने गाडिय़ों पर भी पथराव कर दिया.

    बवाल बढऩे की खबर मिलने पर राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर हर्ष दीक्षित करेड़ी गांव में पहुंच गए. आसपास के थानों के साथ ही गुना, सीहोर जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलवाया गया. रात में करेड़ी गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. उधर हालात का जायजा लेने के लिए रात में भोपाल आईजी इरशाद वली भी करेड़ी गांव पहुंचे. पुलिस ने बवाल करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर लिया है. फिलहाल प्रशासन का फोकस गांव में शांति कायम करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में नीचे आई कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या, 24 संक्रमितों की हुई मौत
    Next Article राजस्थान के हनुमानगढ़ में विहिप नेता पर जानलेवा हमला: इलाके में भारी पुलिस तैनात, इंटरनेट बंद

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.