Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बचाव में पार्टी खुलकर सड़को पर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बचाव में पार्टी खुलकर सड़को पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भ्रष्टाचार के आरोपों से चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बचाव में पार्टी खुलकर सड़को पर उतर चुकी है. जहां राज्य भर में झामुमो केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलित हो गयी है. झामुमो जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा मंगलवार को घाटशिला विधायक सह महानगर अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक जमकर भड़ास निकाली. विधायक रामदास सोरेन ने केंद्र सरकार पर साजिश के तहत राज्य में सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मगर केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के दम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तोड़ने में जुटी है. उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद 20 साल तक भाजपा ने राज्य में शासन किया. उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुए हैं. उन भ्रष्टाचारियों की फाइल हेमंत सोरेन ने सत्ता संभालने के बाद खुलवाना शुरू किया. जिससे केंद्र सरकार को तकलीफ होने लगी और साजिश के तहत केंद्रीय एजेंसियों को लगाकर हेमंत सोरेन की छवि को बदनाम करने में जुट गई है. उन्होंने साफ कर दिया है, कि राज्य की जनता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में जुट गई है. जरूरत पड़ने पर राज्य की जनता सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि राज्य में सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाई को उन्होंने गीदड़ भभकी करार दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
    Next Article कोरोना की वजह से लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, टेस्टिंग भी कम होना बना चिंता का विषय

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.